प्रियदर्शन-सैफ अली खान की फिल्म में हुई इस स्टार की एंट्री, एक्टर ने 'एनिमल' में मचाया था धमाल

  • Authored by: अभय
  • Updated May 15, 2024, 04:22 PM IST

Saif Ali Khan and Priyadarshan’s next Movie Update: सैफ अली खान और प्रियदर्शन की अपकमिंग फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म में 'एनिमल' फेम इस स्टार की एंट्री होने वाली है।

Saif Ali Khan and Priyadarshan’s next Movie Update: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) इन दिनों अपनी फिल्मों और पर्सनल लाइफ दोनों को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। सैफ अली खान का नाम अभी हाल ही में बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर प्रियदर्शन की फिल्म से साथ जुड़ा था। इसके बाद से प्रियदर्शन की फिल्म से जुड़े कई अपडेट सामने आ चुके हैं। प्रियदर्शन की इस फिल्म में सैफ अली खान के रोल का भी खुलासा हो गया है। अब इसी बीच प्रियदर्शन और सैफ अली खान की इस फिल्म में नए स्टार की एंट्री को लेकर रिपोर्ट सामने आई है। तो चलिए जानते हैं सैफ अली खान के साथ फिल्म में कौन नजर आने वाला है।

Saif Ali Khan and Priyadarshan’s next Movie Update

Instagram

प्रियदर्शन की फिल्म में हुई इस स्टार की एंट्री

सैफ अली खान और प्रियदर्शन की फिल्म ऐलान के बाद से ही ये अपकमिंग मूवी काफी चर्चा में हैं। इसी बीच अब प्रियदर्शन और सैफ अली खान की फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म में एक नए स्टार की एंट्री को लेकर खबर सामने आ रही है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक सैफ अली खान और प्रियदर्शन की इस फिल्म में बॉलीवुड के जाने-माने स्टार बॉबी देओल की एंट्री होने वाली है। फिल्म में बॉबी देओल एंटागोनिस्ट रोल में नजर आएंगे। रिपोर्ट में बताया गया कि फिल्म में 'ट्विस्ट एंड टर्न्स' देखने को मिलने वाले हैं। बॉबी देओल की फिल्म में एंट्री के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि इस फिल्म में अभी तक बॉबी देओल की एंट्री को लेकर कोई अधिकारिक खबर सामने नहीं आई है।

End of Feed