Ramcharan Visited Siddhivinayak Temple: साउथ सुपरस्टार रामचरण (Ramcharan) फिल्म आरआरआर (RRR) के बाद ही पैन इंडिया सुपरस्टार बन गए हैं। अब रामचरण सिद्धीविनायक मंदिर दर्शन के लिए पहुंच गए हैं। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह नंगे पैर मंदिर पहुंचते दिख रहे हैं। फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। राम चरण ने सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा के सामने माथा टेका और पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की है। मुबंई के सिद्धिविनायक मंदिर में बीते कई दिनों से एक्टर्स का तांता लगा हुआ है। इस बीच अब रामचरण ने भी भगवान का आशीर्वाद लिया और दर्शन किए।
Ramcharan seeks blessings at Siddhivinayak Temple
यह भी पढ़ें- Koffee with Karan season 8: 'नए मैरिड कपल्स को बुलाऊंगा', करण जौहर ने बताई नए सीजन की रिलीज डेट, देखें Promo
इस दौरान रामचरण के हाव भाव ने फैंस का दिल जीत लिया है। रामचरण नंगे पैर सिद्धीविनायक दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं। एक्टर ने माथे पर तिलक और कंधे पर गमछा डाला हुआ है इसी के साथ ही वह ब्लैक कलर के कुर्ते में नजर आ रहे हैं। रामचरण की तस्वीरें काफी पसंद की जा रहा हैं। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।
रामचरण को बुलाया फैंस ने असली स्टार
रामचरण की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं, इसी के साथ ही एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वह नंगे पैर मंदिर पहुंचे हैं। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा, 'यही फर्क हैं साउथ स्टार्स और बॉलीवुड के स्टार्स में। वह आज भी अपने कल्चर से जुड़े हुए हैं।
