RARKPK Box Office Collection Day 1: रणवीर - आलिया की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का चला जादू, पहले दिन होगी इतने करोड़ की कमाई

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 28, 2023, 12:01 PM IST

RARKPK Box Office Prediction Day 1: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी दर्शकों को पसंद आ रही है। फिल्म में रणवीर और आलिया की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। आइए जानते हैं फिल्म अपने ओपनिंग डे पर कितने करोड़ का बिजनेस कर सकती हैं।

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Box Office Prediction Day 1: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी रिलीज हो गई है। सिनेमाघरों में फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। रणवीर और आलिया की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया है। करण ने इस फिल्म से 7 साल बाद निर्देशन में वापसी की है। करण ने इससे पहले रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल का निर्देशन किया है।

रॉकी और रानी में रणवीर, आलिया के साथ जया बच्चन, धर्मेंद्र और शबाना आजमी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ने 75,000 से ज्यादा एडवांस टिकटे बेची है। आइए जानते हैं फिल्म अपने ओपनिंग डे पर कितने करोड़ का बिजनेस कर सकती हैं।

End of Feed