Republic Day 2025: निम्रत कौर इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'स्काई फोर्स' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। बता दें ये फिल्म 24 जनवरी को सिनेमाघरों पर रिलीज हुई है, जिसे फैंस का बहुत प्यार मिल रहा है। वहीं आज 26 जनवरी को लोग गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहे हैं। इस साल 26 जनवरी को भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस दिन साल 1950 में देश का संविधान लागू हुआ था। वहीं एक्ट्रेस निम्रत कौर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस प्यारा सा एक गाना गा रही हैं।
Nimrat Kaur
आज भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, ऐसे में देश की देशभक्ति पहले से कहीं ज़्यादा बढ़ गई है। हाल ही निम्रत कौर ने देशभक्ति गीत वंदे मातरम गाते हुए एक वीडियो शेयर किया है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। एक्ट्रेस की सुरीली आवाज सुनकर फैंस तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा-आज और हर दिन हम अपने राष्ट्र की भावना का जश्न मनाते हैं। आवाज थोड़ी खराब है, लेकिन देशभक्त दिल पहले से कहीं ज़्यादा मजबूत है... 76वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। एक यूजर ने लिखा-स्काई फोर्स में आपका प्रदर्शन बहुत अच्छा है। दूसरे यूजर ने लिखा-गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। तीसरे ने लिखा-आप बहुत ही खूबसूरत हैं।
इस फिल्म में नजर आएंगी निम्रत कौर
निम्रत कौर को आखिरी बार अक्षय कुमार, वीर पहारिया और सारा अली खान के साथ ‘स्काई फोर्स’ में देखा गया था। निम्रत कौर के पास रिभु दासगुप्ता की ‘सेक्शन 84’ भी शामिल है। अपनी अगली फिल्म में वह अमिताभ बच्चन, डायना पेंटी और अभिषेक बनर्जी के साथ नजर आएंगी।
