Santy Sharma Post: जंतर-मंतर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सख्त पाबंदियों के बावजूद CJP के कुछ प्रदर्शनकारी संसद भवन के नजदीक तक पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) मुख्यालय के पास पहुंचे कम से कम सात प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने मौके पर ही हिरासत में ले लिया। बता दें कि CJP प्रोटेस्ट को लेकर बॉलीवुड और टीवी स्टार्स जमकर रिएक्ट कर रहे है। हाल ही में रैपर सैंटी शर्मा (Santy Sharma) ने इस प्रोटेस्ट को ड्रामा बताया था। इस बीच ये खबर सामने आई है कि सैंटी शर्मा का यूट्यूब अकाउंट डिलीट हो गया है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट पर... (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-जंतर-मंतर पहुंचीं Shabana Azmi, प्रदर्शनकारियों का बढ़ाया हौसला)
सैंटी शर्मा का यूट्यूब अकाउंट डिलीट (pic credit-instagram)
सैंटी शर्मा का यूट्यूब अकाउंट डिलीट (pic credit-instagram)
सैंटी शर्मा का यूट्यूब अकाउंट डिलीट
रैपर और डिजिटल क्रिएटर सैंटी शर्मा ने दावा किया है कि उनका यूट्यूब चैनल हमेशा के लिए डिलीट कर दिया गया है। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है। कई फैंस और कंटेंट क्रिएटर्स कंटेंट मॉडरेशन, अभिव्यक्ति की आजादी और बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की ताकत को लेकर सवाल उठा रहे हैं। सैंटी शर्मा ने इस फैसले पर निराशा जताते हुए कहा कि उनका यूट्यूब चैनल सिर्फ एक अकाउंट नहीं था, बल्कि 10 साल से ज्यादा की मेहनत का नतीजा था। उन्होंने बताया कि इस चैनल पर उनके गाने, क्रिएटिव वीडियो, फैंस के साथ जुड़ी यादें और उनके करियर का बड़ा हिस्सा मौजूद था।
सैंटी शर्मा ने कही थी ये बात
रैपर सैंटी शर्मा का दावा है कि यूट्यूब ने उन्हें साफ बता दिया है कि उनका चैनल अब दोबारा बहाल नहीं किया जाएगा। इसी चैनल के जरिए उन्होंने धीरे-धीरे अपनी पहचान बनाई थी और अपने ज्यादातर गाने लोगों तक पहुंचाए थे। फिलहाल यूट्यूब की ओर से यह नहीं बताया गया है कि चैनल आखिर क्यों हटाया गया। कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक वजह सामने नहीं आने के कारण सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कुछ लोग इसे कंटेंट नियमों के उल्लंघन से जोड़ रहे हैं, जबकि कुछ का मानना है कि यह उनके हालिया विवादित बयानों की वजह से हुआ हो सकता है। सैंटी शर्मा का कहना है कि यह कार्रवाई शायद उनके कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर दिए गए बयान के बाद हुई है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। वायरल वीडियो में सैंटी शर्मा ने कथित तौर पर कहा था कि कॉकरोच जनता पार्टी सिर्फ इंटरनेट का ड्रामा है। उनके इस बयान खूब विवाद हुआ था।
