Ranvir Shorey on Swara Bhasker: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर दिए अपने बयान को लेकर सुर्खियों में आ गईं। स्वरा ने इस सीन को ‘परेशान करने वाला’ बताया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा। अब एक्टर रणवीर शौरी ने भी स्वरा के बयान पर नाराजगी जताई है और उन्हें ‘बेशर्म’ तक कह दिया। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें- Baap के गाने में एक्शन का तड़का लगाएंगे सनी देओल-संजय दत्त, मिथुन- जैकी का भी दिखेगा अलग अंदाज)
रणवीर शौरी ने स्वरा पर साधा निशाना (pic credit- instagram)
रणवीर शौरी ने स्वरा पर साधा निशाना
रणवीर शौरी ने एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए स्वरा के बयान पर सवाल उठाया। उन्होंने जौहर और रेप सर्वाइवर्स के बीच तुलना को गलत बताया। रणवीर ने कहा कि जौहर और रेप के बाद सर्वाइव करने वाली महिलाओं की स्थिति बिल्कुल अलग है और दोनों की तुलना नहीं की जा सकती। उन्होंने लिखा कि जौहर उन महिलाओं का फैसला था, जिन्होंने उस समय होने वाली हिंसा और लगातार बलात्कार के डर के बीच अपनी जान देने का रास्ता चुना था। रणवीर ने स्वरा की बात पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें दोनों घटनाओं के बीच कोई संबंध समझ नहीं आता। उन्होंने स्वरा के बयान को लेकर उन्हें ‘बेशर्म’ भी कहा।
स्वरा भास्कर ने दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ‘पद्मावत’ के क्लाइमैक्स पर बात की थी। उन्होंने बताया कि फिल्म देखने के बाद उन्होंने संजय लीला भंसाली को खुला पत्र लिखने का फैसला किया था। स्वरा ने कहा कि जौहर का सीन देखते समय उनके मन में यह सवाल आया कि अगर वह खुद रेप सर्वाइवर होतीं, तो इस फिल्म को देखकर उन्हें कैसा महसूस होता। उनके मुताबिक, उन्हें लग सकता था कि सम्मान बचाने के लिए अपनी जान न देने की वजह से वह कायर हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या ऐसी कहानी रेप सर्वाइवर्स को यह संदेश देती है कि अगर किसी महिला के साथ रेप हुआ है तो उसकी जिंदगी खत्म हो गई। स्वरा ने इस सीन को बेहद परेशान करने वाला बताया।
