'Dhurandhar' के सेट लीक हुईं Ranveer Singh की पिक्स, सरदार के लुक में दिखे कमाल

Ranveer Singh's Photos Leaked From Dhurandhar Set: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर रणवीर सिंह ने फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म के सेट से रणवीर सिंह का धांसू लुक इंटरनेट पर लीक होते ही चर्चा में आ गया है। इन पिक्स में रणवीर सिंह सरदार के लुक में दिखाई दे रहे हैं।

Ranveer Singh's Photos Leaked From Dhurandhar Set: साल 2024 में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई। कुछ दिनों पहले रणवीर सिंह की बॉलीवुड इंडस्ट्री के टैलेंटेड डायरेक्टर आदित्य संग फोटोज वायरल हुई थीं। रणवीर सिंह ने आदित्य धर संग एक धांसू मूवी 'धुरंधर' (Dhurandhar) के लिए हाथ मिलाया था। हाल ही में 'धुरंधर' के शूटिंग सेट से रणवीर सिंह की कई पिक्स इंटरनेट पर लीक हो गई हैं। इन पिक्स में रणवीर सिंह को सरदार के लुक में देखा जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में रणवीर सिंह को एक इंटेलिजेंस ऑफिसर का रोल निभाते हुए देखा जाएगा।

Ranveer Singh's Photos Leaked From His Next Movie

'धुरंधर' के सेट पर धांसू लुक में नजर आए रणवीर सिंह

'धुरंधर' के सेट से लीक हुई पहली फोटो में रणवीर सिंह को बंदूक हाथ में पकड़े हुए देखा जा सकता है। वहीं दूसरी फोटो में अभिनेता सर पर पगड़ी पहने नजर आ रहे हैं। बाकि दोनों दोनों फोटो में रणवीर सिंह के अलग-अलग लुक इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहे हैं। रणवीर सिंह की इन पिक्स को देखने के बाद फैन्स का भी उत्साह बढ़ गया है। इस मूवी को देखने के लिए हरकोई आंखें बिछाए बैठा है।

End of Feed