Don 3: पोस्टपोन नहीं हुई रणवीर सिंह-कियारा आडवाणी की फिल्म, टीम बोली- 'सब समय पर ही है..'

Don 3 is not Postponed or Shelved: रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी की फिल्म डॉन 3 (Don 3) को लेकर पहले खबरें सामने आ रही थीं कि फिल्म पोस्टपोन हो गई हैं। हालांकि फरहान अख्तर की डायरेक्टोरियल मूवी डॉन 3 की टीम ने कन्फर्म कर दिया है कि फिल्म पोस्टपोन नहीं हुई है।

Don 3 is not Postponed or Shelved: फरहान अख्यर नेडॉन (2006) और डॉन 2 (2011) को डायरेक्ट करने के बाद अब फिल्म के तीसरे पार्ट को भी बनाने का मन बना लिया है। इस मोस्ट अवेटेड मूवी में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) लीड रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से ही इसको लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है। हालांकि मूवी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट के बाद फिल्म के बंद होने और पोस्टपोन होने की अफवाहें भी बीते काफी समय से सामने आ रही हैं। हालांकि अब मेकर्स ने एक ऑफिशियल बयान जारी कर साफ किया कि फिल्म का 'शेड्यूल अपनी जगह पर' है और इसे न तो पोस्टपोन किया गया है और न ही बंद किया गया है। यहां इस बयान पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- विराट-अनुष्का के बेटे अकाय कोहली की तस्वीर सोशल मीडिया पर हुई वायरल, फोटो देख भड़के फैंस, कहा-'तुम लोगों के चक्कर में ही..'

Ranveer Singhs Don 3 is not postponed

Ranveer Singhs Don 3 is not postponed

पोस्टपोन या बंद नहीं हुआ डॉन 3

रणवीर सिंह के लिए डॉन 3 एक बड़ी चैलेंजिंग मूवी होने वाली है। खुद रणवीर भी इस फिल्म को एक बड़ी जिम्मेदारी मानते हैं क्योंकि वह अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के बाद डॉन फिल्म को आगे बढ़ाने वाले हैं। अब खबर सामने आ रही है कि फरहान अख्तर जल्द ही डॉन 3 को फ्लोर पर ले जाने का प्लान बना रहे हैं।

End of Feed