आलिया भट्ट के लिए रात के 2 बजे रणबीर कपूर ने किया स्पेशल काम, वायरल हुईं फोटो

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 27, 2023, 03:14 PM IST

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) बॉलीवुड के लव बर्ड्स हैं। दोनों की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में बताया कि रात 2 बजे रणबीर कपूर ने उनके लिए स्पेशल चीज की है। एक्ट्रेस का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड के पॉवर कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर छाए रहते हैं। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने क्यूट सा कैप्शन लिखा है। इस कैप्शन ने फैंस का ध्यान खींचा और अब ये फोटो वायरल हो रही है। आलिया को 2023 जी सिने अवार्ड्स में गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। इस अवॉर्ड को मिलने के बाद एक्ट्रेस की खुशी का ठिकाना नहीं है। आलिया ने इस अवॉर्ड के साथ अपने इंस्टा पर फोटो शेयर की।

ranbir alia (6)

ranbir alia (credit pic: social media)

इस फोटो को शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा, इस सम्मान के लिए आप सब की आभारी हूं जी सिने अवॉर्ड्स। संजय लीला भंसाली सर आपका जितना शुक्रिया कहूं उतना कम है। मैं आपकी भी बहुत आभारी हूं। एक्ट्रेस ने इसी के साथ लिखा, स्पेशल मेंशन मेरे हसबैंड के लिए, जो शांति के साथ रात 2 बजे मेरे फोटोज किल्क कर रहे हैं।

End of Feed