पाकिस्तानी फिल्मों में काम करने के बयान से पलटे रणबीर कपूर, बोले- 'देश से बड़ा कुछ नहीं'

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Feb 25, 2023, 11:22 AM IST

Ranbir Kapoor on wanting to work in Pakistani films Statement: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर का कहना है कि उन्होंने पहले भी पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम किया है और फिल्मों को कला के रूप में देखते हैं। हालांकि एक्टर ने स्पष्ट- 'मुझे नहीं लगता कि यह इतना बड़ा विवाद था। लेकिन...'

Ranbir Kapoor on Pakistani films: रणबीर कपूर ने अपने हालिया बयान पर अब सफाई दी है जिसमें उन्होंने कहा था कि वह एक पाकिस्तानी फिल्म में काम करना चाहते हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा राजनीतिक माहौल को देखते हुए अभिनेता को घर वापस आने के बाद कुछ प्रतिक्रिया मिली थीं। इसी को लेकर अभिनेता रणबीर ने अब कहा है कि उनके बयान का गलत अर्थ निकाला गया और वह विवादास्पद नहीं बनना चाहते थे।

Ranbir kapoor

इस साल की शुरुआत में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में रणबीर ने एक पाकिस्तानी फिल्म निर्माता को जवाब दिया था कि वह उनकी फिल्मों में काम करना पसंद करेंगे। इस हफ्ते, चंडीगढ़ में अपनी आने वाली फिल्म तू झूठी मैं मक्कार का प्रमोशन करते हुए उस मामले पर रणबीर ने मीडिया से बात की है। उन्होंने स्पष्ट किया, 'मुझे लगता है कि इस बयान को थोड़ा गलत समझा गया था। मैं एक फिल्म समारोह के लिए गया था और बहुत सारे पाकिस्तानी फिल्म निर्माता मुझसे यह सवाल पूछ रहे थे कि- अगर आपके पास एक अच्छी स्क्रिप्ट है तो क्या आप इसे करेंगे?'

End of Feed