Video: सीढ़ियों से गिरते बाल-बाल बचे Ranbir Kapoor, यूजर्स ने कहा- 'भगवान ने बचा लिया'

Ranbir Kapoor Accidentally Slipped: फिल्म 'रामायण' एक्टर रणबीर कपूर का अभी हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में रणबीर कपूर गिरने से बाल-बाल बचते हुए नजर आए।

Ranbir Kapoor Accidentally Slipped: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामायण' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म से सेट से अभी हाल ही में रणबीर कपूर का एक लुक सामने आया था। रणबीर कपूर के साथ साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी भी नजर आईं। सेट से सामने आई फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। रणबीर कपूर और साई पल्लवी के लुक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इसी बीच अब रणबीर कपूर का नया वीडियो सामने आया है। रणबीर कपूर अभी हाल ही में एक हादसे का शिकार होते-होत बच गए। तो चलिए जानते हैं क्या पूरा मामला।

ranbir kapoor accidentally slipped

Instagram

गिरते-गिरते बचे रणबीर कपूर

एक्टर रणबीर कपूर अपनी फिल्म 'रामायण' के अलावा एक वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बने हुए हैं। रणबीर कपूर का ये वीडियो एक इवेंट के दौरान का है। जहां से निकलते हुए रणबीर कपूर का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणबीर कपूर उतरते समय एक्टर का पैस सीढ़ियों से स्लिप हो गया। इस दौरान रणबीर कपूर गिरने से बाल-बाल बचे। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर छा गया है। रणबीर कपूर का इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट करते हुए नजर आए, तो वहीं कुछ यूजर्स ने जमकर ट्रोल किया।

End of Feed