Ramayana: सेट से रणबीर कपूर-साई पल्लवी की पिक्स लीक होते ही तिलमिला उठे थे मेकर्स, अब उठाया ये बड़ा कदम

Makers Put Curtains on Ramayana Set: मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' (Ramayana) के सेट से कोई भी फोटो लीक ना हो इसलिए मेकर्स ने अब बड़ा फैसला लिया है। बता दें मेकर्स ने सेट पर बड़े-बड़े परदे लगाने के लिए कहा है।

Makers Put Curtains on Ramayana Set: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस साई पल्लवी (Sai Pallavi) कई दिनों से मुंबई में अपकमिंग फिल्म 'रामायण' (Ramayana) की शूटिंग कर रहे हैं। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' के सेट से रणबीर-साई की कई पिक्स इंटरनेट पर लीक हो गई थीं। इन पिक्स के लीक होने के बाद अब रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर के सेट पर मेकर्स ने बड़ा कदम उठाया है। मेकर्स ने सेट पर बड़े-बड़े परदे लगाने को कहा है।

Ranbir Kapoor and Sai Pallavi

न्यूज18 की रिपोर्ट के अनुसार निर्माता नहीं चाहते कि फिल्म के सेट अब कोई भी फोटो इंटरनेट पर सामने आए। कुछ दिनों पहले ही मेकर्स ने सेट पर नो-फोन पालिसी लागू की थी। अब मेकर्स ने फिल्म के सेट पर बड़े-बड़े परदे लगाने का फैसला किया है ताकि कोई भी तस्वीर लीक न हो पाए। फैन्स ने भी मेकर्स के इस फैसले का स्वागत किया है। मेकर्स को लगता है कि सेट पिक्स लीक होने से फैन्स का उत्साह कम हो जाता है।

End of Feed