LIVE

Rakul-Jackky Wedding: रकुलप्रीत सिंह बनीं जैकी भगनानी की धर्म पत्नी, तस्वीरें शेयर कर दी फैंस को न्यूज

Rakul-Jackky Wedding: रकुलप्रीत सिंह बनीं जैकी भगनानी की धर्म पत्नी, तस्वीरें शेयर कर दी फैंस को न्यूज
Rakul-Jackky Wedding: रकुलप्रीत सिंह बनीं जैकी भगनानी की धर्म पत्नी, तस्वीरें शेयर कर दी फैंस को न्यूज

Rakul-Jackky Wedding Live Updates: बॉलीवुड अदाकारा रकुलप्रीत सिंह एक्टर और निर्माता जैकी भगनानी के साथ शादी करने के लिए तैयार हैं। रकुल और जैकी काफी लम्बे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, जिसके बाद इन दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। रकुल और जैकी की शादी में शामिल होने के लिए बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कई सारे सितारे गोवा पहुंच चुके हैं। अर्जुन कपूर, शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, डेविड धवन, वरुण धवन और नताशा दलाल जैसे सितारे रकुल और जैकी की शादी में शामिल होने के लिए पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि रकुल और जैकी की शादी में कई और भी बॉलीवुड सितारे पहुंच सकते हैं।

FEB 21, 2024 20:50 IST

Rakul preet singh-Jackky Bhagnani Married: एक दूजे के हुए रकुल और जैकी

आज 21 फरवरी को परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी शादी के बंधन में बंध गए हैं। जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है।
FEB 21, 2024 15:10 IST

Rakul-Jackky का संगीत फंक्शन होस्ट करेंगे रितेश-भूमि

अदाकारा रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी से जुड़ी खबरें फैंस बड़े ही चाव से पढ़ रहे हैं। हमारे हाथ लगी ताजा जानकारी के अनुसार रकुल और जैकी की संगीत सेरेमनी को रितेश देशमुख और भूमि पेडनेकर होस्ट करेंगे। कपल की संगीत सेरेमनी में कई बॉलीवुड स्टार्स शामिल होंगे।
FEB 21, 2024 14:45 IST

Rakul-Jackky की सिख रीति-रिवाज से पूरी हुई शादी

अदाकारा रकुलप्रीत सिंह और निर्माता जैकी भगनानी की शादी सिख रीति-रिवाजों से पूरी हो चुकी है। अब रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बन चुके हैं। फैंस इस खास मौके पर रकुल-जैकी को शुभकामनाएं दे रहे हैं।
FEB 21, 2024 14:41 IST

Rakul-Jackky की शादी में बाराती बनेंगे आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे, गोवा के लिए हुए रवाना

FEB 21, 2024 14:41 IST

Rakul-Jackky की शादी में शामिल होने के लिए गोवा निकले शाहिद-मीरा, एटरपोर्ट से सामने आया वीडियो

FEB 21, 2024 13:21 IST

Rakul-Jackky पहले करेंगे सिख रीति-रिवाजों से शादी

रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। ये जोड़ा पहले सिख रीति-रिवाजों से शादी करेगा। रकुलप्रीत सिंह सिख हैं, जिस कारण इस जोड़े ने पहले सिख रीति-रिवाजों से शादी करने का फैसला लिया है। रकुलप्रीत सिंह के परिवारवालों ने सिख शादी की सारी तैयारियां कर ली हैं।
FEB 21, 2024 13:10 IST

Rakul-Jackky Wedding: कुछ देर में शुरू होगा चूड़ा समारोह

अदाकारा रकुलप्रीत सिंह के फैंस उन्हें दुल्हन के रूप में देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। मिली जानकारी के अनुसार रकुलप्रीत सिंह का चूड़ा समारोह कुछ ही देर में शुरू हो जाएगा। इसमें उनकी बहनों के साथ-साथ बॉलीवुड हीरोइन्स भी शामिल होंगी।
FEB 21, 2024 12:54 IST

Rakul Preet Singh-Jackky Bhagnani 3 बजे के बाद लेंगे फेरे, फैंस दे रहे हैं शुभकामनाएं

FEB 21, 2024 12:52 IST

Rakul Preet Singh-Jackky Bhagnani के प्रीवेडिंग वैश में शिल्पा ने राज कुंद्रा संग जमाया रंग, जमकर लगाए ठुमके

FEB 21, 2024 12:45 IST

Rakul Preet Singh-Jackky Bhagnani ने अक्टूबर 2021 में ऑफिशियल किया था रिलेशनशिप

FEB 21, 2024 12:11 IST

दो अलग-अलग रिवाजों से शादी करेंगे Rakul Preet Singh-Jackky Bhagnani

Rakul Preet Singh-Jackky Bhagnani Wedding Live News Updates: मीडिया में आ रही खबरों की मानें तो रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी दो अलग-अलग रीति-रिवाजों से शादी करेंगे। बॉलीवुड का ये कपल एक-दूसरे के धर्म का सम्मान करता है, जिस कारण इन्होंने मिलकर ये फैसला लिया है।
FEB 21, 2024 12:00 IST

Rakul Preet Singh-Jackky Bhagnani की शादी में शामिल होने के लिए पहुंच चुके हैं करीबी लोग

Rakul Preet Singh-Jackky Bhagnani Wedding Live News Updates: रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी में शामिल होने के लिए कई सारे बॉलीवुड सितारे गोवा पहुंच चुके हैं। बीते दिन शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, अर्जुन कपूर और वरुण धवन जैसे कई सारे सेलेब्स गोवा एयरपोर्ट पर दिखाई दिए, जहां मीडिया ने इन्हें अपने कैमरे में कैद किया।
FEB 21, 2024 11:58 IST

Rakul Preet Singh-Jackky Bhagnani गोवा में कर रहे हैं शादी

Rakul Preet Singh-Jackky Bhagnani Wedding Live News Updates: अदाकारा रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगवानी गोवा में शादी कर रहे हैं। हाल में ही इस बात का खुलासा हुआ है कि ये दोनों परिवारवालों और कुछ करीबी बॉलीवुडिया दोस्तों के सामने सात फेरे लेंगे और साल जन्मों तक जीने-मरने की कसमें खाएंगे।
FEB 21, 2024 11:56 IST

Rakul Preet Singh-Jackky Bhagnani ने लोगों से छुपाए रखा अपना प्यार

Rakul Preet Singh-Jackky Bhagnani Wedding Live News Updates: अदाकारा रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगवानी भले ही बॉलीवुड इवेंट्स पर एक साथ दिखाई देते रहे हो लेकिन इन्होंने कभी भी लोगों को अपने प्यार के बारे में नहीं बताया। इन दोनों ने शादी का फैसला लेने तक अपने प्यार को जमाने से छुपाए रखने का फैसला लिया। हालांकि जब ये दोनों डेट कर रहे थे, तब लोगों को इस बात का अंदाजा लग गया था कि इनके बीच कुछ तो चल रहा है। वो कहते हैं न कि जहां आग होती है, वहीं पर धुंआ होता है।
FEB 21, 2024 11:54 IST

कई महीनों तक डेट करने के बाद Rakul Preet Singh-Jackky Bhagnani ने लिया शादी करने का फैसला

Rakul Preet Singh-Jackky Bhagnani Wedding Live News Updates: अदाकारा रकुलप्रीत सिंह और निर्माता जैकी भगनानी की प्रेम कहानी की शुरुआत कुछ महीनों पहले हुई थी। काफी समय से सिंगल ये दोनों स्टार्स जब एक-दूसरे के कॉन्टैक्ट में आए तो इन्होंने एक-दूसरे को वक्त देने का फैसला लिया। इस दौरान इन दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई। एक-दूसरे के साथ वक्त बिताने के बाद रकुल-जैकी ने यह फैसला लिया कि इन्हें जिंदगी में आगे बढ़ना चाहिए। इसके बाद इन्होंने घरवालों के कहने से शादी करने का फैसला लिया।