Rakul Preet Viral Video From IIFA Green Carpet Event: अबू धाबी में आइफा अवॉर्ड्स 2024 का इवेंट चल रहा है। इस इवेंट में बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल हुए। एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह ने भी आइफा के ग्रीन कार्पेट पर शिरकत की। एक्ट्रेस ग्रीन कलर के आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। एक्ट्रसे ने अपने लुक को मिनमल मेकअप के साथ कंप्लीट किया था। एक्ट्रेस ने आइफा के मंच पर अपनी अपकमिंग फिल्म दे दे प्यार दे 2 को लेकर बात की। वहीं, जब रकुल से उनसे ससुर वासु भगनानी को लेकर सवाल किया गया तो एक्ट्रेस पोडियम छोड़कर चली गई। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये भी पढ़ें-IIFA 2024: आइफा अवॉर्ड में शाहरुख समेत इन सितारों का नजर आया ग्लैमरस अंदाज, रेखा की खूबसूरती पर टिकी गई फैंस की निगाहें
Rakul Preet Singh and Vasu Bhagnani (credit Pic: Instagram)
वीडियो में रकुल ग्रीन कार्पेट के मंच पर टेलिविजन और ओटीटी प्लेटफॉर्म के बारे में अपनी राय दे रही हैं। इस बीच एक रिपोर्टर ने पूछा कि आपकी फिल्म दे दे प्यार दे 2 की शूटिंग कैसी चल रही है। एक्ट्रेस ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया बहुत अच्छी।
वायरल हुआ रकुल प्रीत सिंह का वीडियो
इसके बाद कुछ रिपोर्ट्स एक्ट्रेस से उनके ससुर वासु भगनानी को लेकर सवाल पूछते है कि बहुत से लोग कह रहे हैं कि। एक्ट्रेस ने उन्हें बीच में रोकते हुए सॉरी कहा और वहां से चली गई। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स का कहना है कि रकुल को इस सिचुएशन में ऐसे नहीं जाना चाहिए। कुछ यूजर्स का कहना है कि उन्होंने सही फैसला लिया।
दरअसल वासु भगनानी की पूजा एंटरटेनमेंट पर फिल्म के क्रू मेंबर्स ने आरोप लगाया है कि उनसे काम करवा लिया गया। लेकिन उनका बकाया पैसा अभी तक नहीं दिया गया। वासु भगनानी के खिलाफ FWICE में भी शिकायत दर्ज है। FWICE के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने कहा था, वासु भगनानी पर उनके क्रू मेंबर्स का 65 लाख रुपया बकाया है जिन्होंने उनके साथ मिशन रानीगंज, गणपथ और बड़े मियां छोटे मियां में काम किया था।
