सलमान खान के बाद राजपाल यादव को भी मिली गुंडों से धमकी, पाकिस्तान से आया मेल

Rajpal Yadav gets death threats: पिछले कुछ समय से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री गुंडों से परेशान जर आ रही है। लगातार बॉलीवुड सितारों को मिल रही धमकियों से सभी डरे हुए हैं। ताजा खबर की मानें तो सलमान खान के साथी कलाकार राजपाल यादव को पाकिस्तान से धमकी भरा मेल आया है, जिसके बाद उन्होंने एफआईआर दर्ज कराई है।

Rajpal Yadav gets death threats: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को कुछ दिनों पहले राजस्थान के रहने वाले एक गुंडे से धमकी मिली थी, जिसके बाद इंडस्ट्री चौंक गई थी। सलमान खान से शुरू हुआ धमकी मिलने का ये सिलसिला अब आगे बढ़ रहा है और गुंडे अलग-अलग एक्टर्स को धमकियां दे रहे हैं। ताजा खबर के अनुसार अभिनेता राजपाल यादव को पाकिस्तान से एक मेल के माध्यम से धमकी मिली है। राजपाल यादव की पत्नी ने मुंबई पुलिस के पास इसको लेकर एक एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस इस वक्त मामले की जांच कर रही है ताकि राजपाल यादव को मिली धमकी की अंदरूनी कहानी पता लगाई जा सके।

Rajpal Yadav gets Death threats

पाकिस्तान से 14 दिसम्बर के दिन आया था राजपाल यादव को मेल

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजपाल यादव को 14 दिसम्बर 2024 के दिन पाकिस्तान से एक मेल आया था। इस मेल को बिष्णु नाम से भेजा गया है। मेल में राजपाल यादव को धमकी दी गई है। मेल आते ही राजपाल यादव की पत्नी ने मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने सेक्शन 351(3) के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की है और लगातार इस मामले की जांच कर रही है।

End of Feed