राजनीति 2 और गंगाजल 2 बनाने की तैयारी कर रहे हैं प्रकाश झा, कहानी से लेकर स्टारकास्ट का हो गया है फैसला!

Raajneeti and Gangajaal Sequel: मीडिया से बातचीत के दौरान फिल्म निर्देशक प्रकाश झा ने अपनी अपकमिंग फिल्म के बारे में बात की, उन्होंने बताया कि वह दो हिट फिल्मों का सीक्वल बनाने की तैयारी कर रहे हैं। ये खबर फैंस के लिए किसी खुशी से कम नहीं है।

Raajneeti and Gangajaal Sequel: राजनीति और गंगाजल जैसी हिट फिल्मों के निर्देशक प्रकाश झा अपनी अपकमिंग फिल्म 'अमर आज मरेगा' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनकी इस फिल्म को अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दिखाया गया है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म के बारे में बात की, उन्होंने बताया कि वह दो हिट फिल्मों का सीक्वल बनाने की तैयारी कर रहे हैं। ये खबर फैंस के लिए किसी खुशी से कम नहीं है।

Raajneeti and Gangajaal Sequel

प्रकाश झा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वह अजय देवगन( Ajay Devgan) की हिट फिल्म गंगाजल ( Gangajaal) का दूसरा पार्ट बनाना चाहते हैं। इसी के साथ वह रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor) और कैटरीना कैफ( Katrina Kaif) की फिल्म राजनीति 2 के लिए तैयारी कर रहे हैं। प्रकाश झा ( Prakash Jha) बताते हैं कि राजनीति 2 के लिए स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है इसी के साथ-साथ गंगाजल 2 की स्क्रिप्ट भी तैयार की जा रही है। इसी के साथ प्रकाश झा ने सुनंदा पुष्कर पर भी एक फिल्म बनाने की अपनी इच्छा जताई है , उनका कहना है कि सुनंदा की कहानी बहुत दिलचस्प है और मुझे लगता है ये लोगों को जरूर पसंद आएगी।

End of Feed