Rajkummar Rao New Film Poster: हाथ में AK 47 लेकर जीप पर चढ़ गए Rajkummar Rao, लोग बोले- ' अब रंगबाजी करेंगे भैया'

Rajkummar Rao New Film: बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव इन दिनों स्त्री 2 में धमाल मचा रहे हैं। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। इस बीच राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म का पोस्टर सामने आया है, जिसे देख लोग गदगद हो गए हैं।

Rajkummar Rao New Movie: बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 हाल ही में रिलीज हुई है। इस मूवी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर भी राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 छा गई है। राजकुमार राव औऱ श्रद्धा कपूर की मूवी ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ डाले है। इस बीच राजकुमार राव को लेकर एक अपडेट सामने आया है, जिसमें बताया गया है कि वो एक बार फिर से बडे़ पर्दे पर धमाल मचाने वाले है। राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म का पोस्टर सामने आया है, जिसे देख लोग गदगद हो गए हैं।

raj (2)

सामने आया नया पोस्टर

राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए अपनी अपकमिंग फिल्म का पोस्टर शेयर किया है, जिसमें वो अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर में राजकुमार राव एके 47 लेकर जीप पर चढ़े हुए नजर आ रहे है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, बनेंगे क्या बताएंगे कल। इसका ये मतलब है कि राजकुमार राव कल अपनी फिल्म के बारे में बताने वाले हैं। बता दें कि इस पोस्टर को देखकर ऐसा लगता है कि अपकमिंग फिल्म में राजकुमार राव गैंगस्टर बन सकते हैं। हालांकि अभी इस बारे में कुछ सटीक जानकारी नहीं मिली है।

End of Feed