Raj Kundra की गिरफ्तारी से Shilpa Shetty के करियर का हुआ था बेड़ा गर्क, हाथ से छिन गया था काम...

Raj Kundra Talks About Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान बताया की कैसे उनके अश्लील वीडियो केस ने उनकी शादीशुदा लाइफ पर असर नहीं पड़ने दिया।

Raj Kundra Talks About Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमेन राज कुंद्रा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे में उनका नाम पॉर्न केस में आया था, जिसको लेकर उनको जेल जाना पड़ा था। हालांकि अब उन्होंने मीडिया में दिए इंटरव्यू के दौरान इस मामले में खुलकर बात की है। सिर्फ यही नहीं उनकी जिंदगी और शादीशुदा रिश्ते में क्या असर पड़ा या नहीं ये भी उन्होंने बताया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढिए आखिर राज कुंद्रा का क्या कहना है।

Raj Kundra Talks About Case

हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए जब राज कुंद्रा (Raj Kundra) से पूछा गया की केस में नाम आने पर पत्नी शिल्पा (Shilpa Shetty) का क्या रिएक्शन था। जिसपर वो कहते हैं की खबर मिलने पर शिल्पा हसने लगी क्यूंकी हम एक ही छत के नीचे रहते हैं और अगर ऐसी कोई बात होती तो पता होता। ऐसे में पत्नी ने कोई बयान नहीं दिया और वह शांत रही क्यूंकी उन्हे विश्वास था ये सब झूठ है। हालांकि इस वजह से शिल्पा को नुकसान उठाते हुए उनके हाथ से कई प्रोजेक्ट छीन लिए गए जो बहुत गलत था।

End of Feed