Raha Kapoor said Bye to Paps: बीती रात शुक्रवार को रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट( Alia Bhatt) को बेटी राहा कपूर( Raha Kapoor) के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। एयरपोर्ट पर सबकी नजर बेबी राहा कपूर पर टिकी रही। वह इतनी क्यूट लग रही थी कि उनसे बात करते के लिए हर कोई बेताब नजर आया। राहा को मम्मी की गोद में देखकर पैप्स ने अपना कैमरा निकाला और बेबी को क्लिक करना शुरू कर दिया। कैमरे को देखकर राहा ने इतनी बेहतरीन तरीके से बाय बोला की हर कोई उनके इस कॉन्फिडेंस की तारीफ कर रहा है।
राहा कपूर ने दी सबको फ्लाइंग किस
जब पैपराजी ने उन्हें पीछे से राहा-राहा बुलाया तो क्यूट बेबी ने पीछे मुड़कर देखा। राहा कपूर अपनी मम्मी आलिया भट्ट( Alia Bhatt) की गोद में थी और वह पीछे मुड़कर पैप्स को हाय बोलने लगी। यही नहीं राहा ने सभी को फ्लाइंग किस भी दी। राहा का ऐसा स्वभाव देखकर आलिया भट्ट भी हंसने लगी वहीं उनके साथ में रणबीर कपूर भी नजर आए जो जल्दी में थे और आलिया-राहा को अपने साथ अंदर ले गए। राहा की ये क्यूट वीडियो जमकर वायरल हो रही है और फैंस बेबी की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। लोगों ने लिखा है कि राहा के अंदर अभी से कैमरा फेस करने का कॉन्फिडेंस आ गया है, वह मम्मी-पापा की ही तरह बड़ी स्टार बनेगी।
बताते चले कि क्रिसमस के मौके पर जब रणबीर-आलिया ने राहा को पैप्स से मिलवाया था तब राहा ने पहली बार सबको बाय बोली थी। राहा की आवाज सुनकर फैंस का दिल भी खुश हो गया था। अब एक बार फिर बेबी की ये वीडियो जमकर वायरल हो रही है।
