Pushpa 2- The Rule Release Date OUT: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की बहुप्रतीक्षित फिल्म पुष्पा 2 के मेकर्स ने नया पोस्टर जारी करके ऐलान कर दिया है कि वो अपनी एक्शन एंटरटेनर को अगले साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज करेंगे। फिल्म पुष्पा 2 की रिलीज डेट को लेकर काफी समय से कन्फ्यूजन चल रहा था, जिसको लेकर मेकर्स ने सफाई जारी कर दी है। मेकर्स ने पुष्पा 2 का धांसू पोस्टर जारी करते हुए इस बात का ऐलान किया है कि उनकी फिल्म अगले साल 15 अगस्त के दिन रिलीज होगी। आप फिल्म पुष्पा 2 का नया पोस्टर नीचे देख सकते हैं।
Image Credit: Social Media
Pushpa 2 release date out. (Credit: Twitter)
पुष्पा 2 के मेकर्स ने नए पोस्टर के साथ कहानी को लेकर दिया बड़ा हिंट
फिल्म पुष्पा 2 के मेकर्स ने नए पोस्टर के साथ कहानी को लेकर बड़ा हिंट दिया है। पोस्टर में अल्लू अर्जुन का सिर्फ हाथ नजर आ रहा है। अल्लू अर्जुन के हाथ की सबसे छोटी उंगली पर नेल-पॉलिश लगी हुई है। अगर आपको याद हो तो पुष्पा की कहानी का अंत अल्लू अर्जुन-फहाद फासिल की दुश्मनी पर हुआ था। इसका मतलब साफ है कि पुष्पा 2 में फहाद फासिल अल्लू अर्जुन के पीछे पड़े दिखाई देंगे और वो बचने के लिए लड़की के अवतार में नजर आएंगे।
दर्शक लम्बे वक्त से कर रहे हैं पुष्पा 2 का इंतजार
अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म पुष्पा 2 का इंतजार दर्शक काफी लम्बे वक्त से कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज डेट में पोस्ट-प्रोडक्शन वर्क की वजह से लगातार देरी हो रही थी लेकिन अब मेकर्स ने इसे पूरा करने के लिए अच्छा-खासा वक्त ले लिया है। दर्शकों को अगले साल 15 अगस्त के मौके पर दमदार कहानी देखने को मिलेगी।
