Syria-Turkey Earthquake: प्रियंका चोपड़ा से आलिया भट्ट तक, तुर्की में आए भूकंप पर सेलेब्स ने जताया दुख

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Feb 8, 2023, 09:38 AM IST

celebs express grief on turkey and syria earthquake: तुर्किये और पड़ोसी देश सीरिया में आए 7.8 की तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में अब तक कई लोगों की मौत हो गई, जबकि काफी ज्यादा लोग घायल हुए हैं। भूकंप से हजारों इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा। इसी बीच बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस घटना पर शोक जताते हुए रिएक्शन दिए हैं।

these celebs express grief on turkey and syria earthquake: तुर्की और सीरिया में कुदरत का दर्दनाक बरपा है। तेज तर्रार भूकंप के चलते इन जगहों पर भारी तबाही मची है, जिसके चलते सैंकड़ों लोगों की जान चल गई है। हर तरफ तुर्की और सीरिया (Turkey-Syria Earthquake) में मची ही इस हाहाकार के बारे में चर्चा तेजी से हो रही है। इसके साथ ही जान-माल का भारी नुकसान भी इन दो देशों को झेलना पड़ा है। तुर्किये और पड़ोसी देश सीरिया में आए 7.8 की तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में अब तक कई लोगों की मौत हो गई, जबकि काफी ज्यादा लोग घायल हुए हैं। भूकंप से हजारों इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा। इसी बीच बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस घटना पर शोक जताते हुए रिएक्शन दिए हैं।

Turkey and Syria earthquakes

तुर्की और सीरिया में मचे भूकंप के बवंडर पर हिंदी सिनेमा की सुपरस्टार आलिय भट्ट (Alia Bhatt) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में शोक जताया है। आलिया की इंस्टा स्टोरी में इस भूकंप से मची तबाही के मंजर की एक तस्वीर साफ दिखाई दी जा सकती है। इस फोटो के कैप्शन पर आलिया ने लिखा है- 'ये दिल तोड़ने वाला है...।'

End of Feed