Priyanka Chopra Mother Madhu Chopra Troll For Outfit: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपनी फिल्मों से लाखों लोगों का दिल जीता है। उनका अंदाज हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। वह रहती भले ही अमेरिका में हैं, लेकिन भारत में अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। लेकिन हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की मम्मी मधू चोपड़ा लोगों के निशाने पर आ गई हैं। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा की मम्मी मधू चोपड़ा अपने आउटफिट के कारण बहुत ट्रोल हो रही हैं।
यह भी पढ़ें: Kiara Advani के हाथ लगी एक और बिग बजट फिल्म, Alia-Ranveer की 'बैजू बावरा' में मारेंगी धांसू एंट्री!
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की मम्मी मधू चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह ब्लैक ट्रांसपैरेंट टॉप और ट्राउजर में नजर आईं। उनका यह वीडियो बुक लॉन्च इवेंट से जुड़ा है, जिसके बाहर खड़े होकर वह किसी से बात करती दिखीं। लेकिन उनका आउटफिट लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। एक यूजर ने प्रियंका चोपड़ा की मम्मी पर तंज कसते हुए लिखा, "ये भूल गई हैं क्या कि इनकी बेटी एक्ट्रेस है ये नहीं।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "फैशनोवा मम्मी।" एक यूजर ने उम्र पर ताना मारते हुए लिखा, "प्रियंका की मम्मा, ऐसी ड्रेस के लिए आप बहुत ओल्ड हैं।"
मधू चोपड़ा के सपोर्ट में उतरे प्रियंका चोपड़ा के फैंस
बता दें कि जहां कुछ लोगों ने मधू चोपड़ा को ट्रोल किया तो वहीं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के फैंस ने उनका बचाव भी किया। एक यूजर ने लिखा, "उनका यह आउटफिट फ्लैशलाइट के कारण अजीब लग रहा है। शायद उन्हें एहसास नहीं हुआ हो, लेकिन वह कूल लग रही हैं।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "हमें लगता है कि उन्हें आउटफिट का एहसास नहीं हुआ होगा। उन्हें अक्सर अच्छे ड्रेस में ही देखा जाता है।" एक यूजर ने ट्रोल्स को ताना मारते हुए लिखा, "वो खुद डॉक्टर हैं और उनकी बेटी टॉप एक्ट्रेस है। इनके स्तर तक भी पहुंचना आप लोगों के बस का नहीं है।"
