प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने नेपोटिज्म पर दी सबसे जुदा राय, बोलीं 'फ्रस्टेटिड लोग ऐसे शब्दों...'

Madhu Chopra in nepotism: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की सबसे हुनरमंद अदाकारा प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने नेपोटिज्म पर अपनी राय रखते हुए सबसे बेबाक बयान दिया है। मधु चोपड़ा ने कहा है कि नेपोटिज्म जैसे शब्द वो लोग यूज करते हैं, जिनके अंदर टैलेंट की कमी होती है।

Madhu Chopra in nepotism: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में पिछले कुछ समय से नेपोटिज्म में कुछ ज्यादा ही डिबेट हो रही है। कंगना रनौत द्वारा उखेड़ा गया ये मुद्दा सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कुछ ज्यादा ही चर्चा में आ गया। सुशांत की मौत के बाद दर्शकों ने भी उन स्टारकिड्स की फिल्मों से किनारा करना शुरू कर दिया है, जिनमें हुनर की बताई जाती है लेकिन उन्हें लगातार चांसेस सिर्फ भाई-भतीजावाद की वजह से मिल रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने भी नेपोटिज्म के मुद्दे पर बात करते हुए सबसे जुदा राय रखी है और कहा है कि ऐसे शब्दों का उपयोग फ्रस्टेटिड लोग करते हैं।

Priyanka with Mother

मधु चोपड़ा के अनुसार, 'देखिए जब आपमें टैलेंट होता है और आपको उस पर भरोसा भी होता है तो आप ऐसे मुद्दों पर बातें नहीं करते हैं। यह पिछले कई सालों से हर इंडस्ट्री में चलता आ रहा है। आप ऐसे लोगों को ही चांस देते हैं, जिनमें टैलेंट होता है। हर मां-बाप पहले अपने ही बच्चे को मौका देगा, इसमें चौंकने वाली बात नहीं है। हां अगर आप ऐसे स्थान पर हैं, जहां आप लोगों का जीवन बना सकते हैं तो ये आपकी जिम्मेदारी है कि आप हुनर को मौका दें। जिनमें हुनर नहीं होता है, वो कई चांस मिलने के बाद भी ऊंचाई तक नहीं पहुंच पाते हैं। कोई भी आप पर इसलिए रुपये नहीं लगाया है क्योंकि आप किसी के बेटे हैं। हर कोई टैलेंट देखता है। मुझे लगता है कि नेपोटिज्म जैसा शब्द फ्रस्टेडिट लोगों के द्वारा निकाला गया है।'

End of Feed