Deepika Padukone को छोड़ Priyanka Chopra संग नाचे Ranveer Singh, स्टेज पर दोनों की केमेस्ट्री ने लगाई आग

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Apr 2, 2023, 10:34 AM IST

Ranveer Singh and Priyanka Chopra Dance on Gallan Goodiyaan: प्रियंका चोपड़ा को नीता अंबानी के इवेंट में रणवीर सिंह के साथ ठुमके लगाते देखा जा सकता है। दोनों का साथ में डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा को हाई हील्स में डांस करते देख लोग उनकी तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं।

Ranveer Singh and Priyanka Chopra Dance video: बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने हाल ही में नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र का शुभारंभ किया है। उद्घाटन समारोह में एक से बढ़कर एक दिग्गज बॉलीवुड सितारे पहुंचे। भारत ही नहीं विदेश की मशहूर हस्तियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और इसकी झलक हमारे सोशल मीडिया पर छाई हुई है। शाहरुख खान, सलमान खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, रजनीकांत सहित कई हस्तियां यहां देखी गईं। अब इवेंट से कई सितारों के फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सितारों से सजी इस शाम में रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा ने अपनी डांस परफॉर्मेंस से चार चांद लगा दिए।

Priyanka chopra and Ranveer singh

जी हां, रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा इस इवेंट में मंच संभालते नजर आए। दोनों ने दिल धड़कने दो फिल्म के अपने हिट नंबर गल्लां गूड़ियां पर दिल खोलकर डांस किया। इंटरनेट पर इस डांस परफॉर्मेंस के वीडियोज वायरल हो रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा को नीता अंबानी के इवेंट में रणवीर सिंह के साथ ठुमके लगाते देखा जा सकता है। दोनों का साथ में डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा को हाई हील्स में डांस करते देख लोग उनकी तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं। वहीं इतने दिनों बाद प्रियंका को बॉलीवुड धुन पर डांस करते देख कर फैन्स काफी एक्साइटेड हो गए।

End of Feed