Ranveer Singh New Movie: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रणवीर सिंह एक के बाद एक फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्मों को लेकर अपडेट भी आते रहते हैं। इन सब के बीच रणवीर सिंह का नाम एक और फिल्म से जुड़ रहा है। इस खबर ने फैंस का दिल खुश कर दिया है। इस बार रणवीर सिंह एकदम अलग अवतार में नजर आने वाले हैं। तो चलिए जानते रणवीर सिंह का नाम किस फिल्म से जुड़ा है।
Image Source: IMDb
नए अवतार में दिखेंगे रणवीर सिंह
एक्टर रणवीर सिंह एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह रणवीर सिंह की एक नई अपकमिंग फिल्म है। Pinkvilla की रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह ने डायरेक्टर जय मेहता (Jai Mehta) के साथ एक जॉम्बी थ्रिलर फिल्म में काम करने के लिए हाथ मिला लिया है। ये फिल्म एक पोस्ट-एपोकैलिप्टिक वर्ल्ड पर बेस्ड है। रणवीर सिंह की अगली फिल्म का टेंटेटिव टाइटल है 'प्रलय' (Pralay)। 'प्रलय' की दुनिया वैसी है, जैसी पहले कभी नहीं देखी गई है। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि रणवीर सिंह स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद से काफी एक्साइटेड हैं। रणवीर सिंह फिल्म डॉन 3 (Don 3) की शूटिंग खत्म करने के बाद साल 2026 इस मूवी की शूटिंग शुरू करेंगे। इस फिल्म से रणवीर सिंह का नाम जुड़ने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक न तो रणवीर सिंह और न ही जय मेहता ने इस फिल्म को लेकर अधिकारिक जानकारी दी है।
इन फिल्मों में नजर आएंगे रणवीर सिंह
एक्टर रणवीर सिंह फिल्म प्रलय के अलावा भी कई मूवीज के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्मों में 'डॉन 3' और धुरंधर (Dhurandhar) जैसी मूवीज का नाम शामिल है। रणवीर सिंह की फिल्म प्रलय को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
