Pathaan का Box Office देख प्रकाश राज ने बायकॉट गैंग को बनाया निशाना, बोले- 'किंग खान इज बैक...'

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 26, 2023, 01:57 PM IST

Prakash Raj Slam boycott gang After Film Pathaan box office records: अब जब पठान फिल्म पैक्ड थिएटर और ब्लॉकबस्टर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लिए खुल गई है, तो उन्होंने बॉयकॉट गैंग की निंदा करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। जी हां, प्रकाश राज ने सबको करारा जवाब दिया है।

Shah rukh khan Film Pathaan records opening at the box office: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान (Pathaan) ने देश में बंपर ओपनिंग दर्ज कराई है और पहले दिन अपने खाते में 50 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं। फिल्म पठान को देश में तो प्यार मिल ही रहा है, उसके साथ-साथ इसे विदेशों में भी भरपूर प्यार मिल रहा है। जाने-माने ट्रेड एक्सपर्ट रमेश बाला ने कुछ देर पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक ट्वीट जारी कर बताया है कि फिल्म पठान ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपये की कमाई की है। आज गणतंत्र दिवस की छुट्टी होने से फिल्म के कलेक्शन में और इजाफा होने की उम्मीद है। प्रकाश राज उन चंद लोगों में से एक थे, जिन्होंने 'पठान' में भगवा बिकनी को लेकर मचे बवाल के बीच शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का समर्थन किया था।

shah rukh khan and prakash raj

अब जब फिल्म पैक्ड थिएटर और ब्लॉकबस्टर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लिए खुल गई है, तो उन्होंने बॉयकॉट गैंग की निंदा करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। जी हां, प्रकाश राज ने सबको करारा जवाब दिया है। फिल्म निर्माता ने ट्वीट कर लिखा- 'अरे #BoycotBigots Shhhhhhhhh… हल्ला बोले शाहरुख खान किंग खान वापस आ गया है। कीप रॉकिंग दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम और टीम पठान...।'

End of Feed