Kalki 2898 AD Part 1: साउथ सुपरस्टार प्रभास ( Prabhas) और दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukon) की अपकमिंग फिल्म प्रोजेक्ट के यानी कल्कि 2898 AD Part 1 को लेकर खासा बज बना हुआ है। नाग अश्विन ( Nag Ashwin) डायरेक्ट मूवी का फैंस टकटकी लगाए इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में प्रभास और दीपिका पादुकोण की इस फिल्म का टीजर भी रिलीज किया गया है। हालांकि टीजर को कई आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। अब खबर सामने आ रही है कि फिल्म की रिलीज डेट को भी आगे बढ़ा दिया गया है। जहां फिल्म 12 जनवरी पोंगल, मकर संक्रांति के मौके पर रिलीज होने वाली थी वहीं अब इसकी डेट बढ़कर 9 मई कर दी गई है। यह तारीख निर्माता अश्विन के लिए खास मानी जाती है क्योंकि उनकी कई तमिल फिल्में इसी दिन रिलीज होकर हिट साबित हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार मेकर्स फिल्म के वीएफएक्स में बदलाव करना चाहते हैं, जिसकी वजह से फिल्म रिलीज को आगे बढ़ाया गया है।
फिल्म की बात करें तो प्रभास-दीपिका की फिल्म कल्कि 2898 AD Part 1 के दो भाग हैं। यह एक साइंस फिक्शन फिल्म है जिसमें वीएफएक्स का बखूबी इस्तेमाल किया जा रहा है। फिल्म को लेकर कई मान्यताएं फैंस के बीच चली हुई है इससे पहले, यह बताया गया था कि नाग अश्विन की ये फिल्म महाभारत का एक आधुनिक संस्करण है जहां अमिताभ बच्चन ने अश्वत्थामा की भूमिका निभाई है और प्रभास ने कर्ण बने हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म की पृष्ठभूमि विश्व युद्ध 3 होगी। यह साइंस फिक्शन फिल्म विष्णु के दसवें अवतार पर आधारित भी बताई गई थी, जिसके बारे में पौराणिक कहानियों के अनुसार कलयुग में घटित होने की बात कही गई है। लेकिन फर्स्ट-लुक पोस्टर और टीजर ने ज्यादा चर्चा नहीं पैदा की है।अब देखना यह है कि फिल्म को फैंस का कितना प्यार मिलता है।
