वरुण धवन की नेक्स्ट रोमांटिक कॉमेडी से Sreeleela का पत्ता हुआ साफ !! Pooja Hegde ने किया रिप्लेस

Pooja Hegde Join Hands for Varun Dhawan's Next: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की नेक्स्ट रोमांटिक कॉमेडी मूवी 'है जवानी तो इश्क होना है' (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai) में पहले मेकर्स ने श्रीलीला को फाइनल किया था। अब मेकर्स ने श्रीलीला की जगह पूजा हेगड़े को फिल्म में कास्ट कर लिया है।

Pooja Hegde Join Hands for Varun Dhawan's Next: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) ने एक नई रोमांटिक कॉमेडी मूवी 'है जवानी तो इश्क होना है' (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai) के लिए पिता डेविड धवन संग हाथ मिलाया है। डेविड धवन ने काफी समय पहले इस मूवी को डायरेक्ट करने की प्लानिंग शुरू कर दी थी। कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि वरुण धवन के साथ इस मूवी में साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला नजर आएंगी। मगर लेटेस्ट रिपोर्ट्स ने सभी को हैरान कर दिया है। वरुण धवन की इस रोमांटिक कॉमेडी मूवी में श्रीलीला को अब मेकर्स ने बाहर कर दिया है।

Sreeleela-Varun Dhawan-Pooja Hegde

पूजा हेगड़े ने श्रीलीला को किया रिप्लेस

शुरुआत में जो रिपोर्ट्स सामने आई थीं उनके मुताबिक वरुण धवन की इस मूवी से श्रीलीला हिंदी डेब्यू करने वाली थीं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स ने अब श्रीलीला की जगह साउथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) को कास्ट कर लिया है। पूजा हेगड़े और वरुण धवन की जोड़ी पहली बार साथ में नजर आएगी। पूजा हेगड़े ने खुद भी बताया कि वो इस समय नई किरदार निभाने की तलाश में हूं। इतना ही नहीं पूजा हेगड़े नई मूवीज के लिए भी कदम आगे बढ़ा रही हैं।

End of Feed