Pathan Day 6 Box Office Early Estimates: शाहरुख खान ने पास किया मंडे का लिटमस टेस्ट, छठे दिन तोड़ेगी ये रिकॉर्ड

Pathan Day 6 Box Office Early Estimates: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की पठान (Pathan) सिनेमाघरों में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म पठान ने छठे दिन शानदार ऑक्यूपेंसी दर्ज कराई है, जिसके दम पर यह अपने फर्स्ट मंडे को लगभग 25 करोड़ रुपये का कारोबार करे को तैयार है। फिल्म पठान फर्स्ट-मंडे को 25 करोड़ का आंकड़ा पार करके एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी।

Pathan Day 6 Box Office Early Estimates: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने गणतंत्र दिवस के मौके पर अपनी एक्शन एंटरटेनर पठान रिलीज की थी, जो बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। फिल्म पठान (Pathan) ने पहले दिन से ही ताबड़तोड़ कमाई का सिलसिला शुरू कर दिया था, जो बीते दिन तक जारी रहा। फिल्म पठान ने अपने 5 दिन लम्बे वीकेंड में 542 करोड़ रुपये की कमाई करके कई सारे बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ डाले। फिल्म पठान के फर्स्ट मंडे की बात करें तो इसने सिनेमाघरों में दमदार शुरुआत की है और अपने फर्स्ट मंडे के ऑक्यूपेंसी रेट से सबको चौंका दिया है। फिल्म पठान छठे दिन अच्छी कमाई कर रही है।

Pathan Day 6 Box Office Early Estimates

Pathan Day 6 Box Office Early Estimates

अगर ट्रेड से सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम (John Abraham) की फिल्म पठान को छठे दिन काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म पठान की कमाई पर वर्किंड-डे का कोई असर नहीं पड़ रहा है, जिस कारण यह फर्स्ट मंडे को दमदार आंकड़े दर्ज कराने को तैयार है। फिल्म ने सुबह जैसी शुरुआत की थी, उसे देखते हुए ट्रेड पंडित मान रहे हैं कि यह मूवी छठे दिन लगभग 25 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

End of Feed