Pathan Day 5 Box Office Collection: पहले वीकेंड में 300 करोड़ी नहीं बन पायी शाहरुख खान की एक्शन एंटरटेनर, देखें आंकड़े

Pathan Day 5 Box Office Collection: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की पठान (Pathan) ने बॉक्स ऑफिस पर 5 दिनों का सफर पूरा कर लिया है। फिल्म पठान ने अपने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 60.75 करोड़ का कारोबार किया है, जिसकी मदद से इसकी डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर कमाई 280 करोड़ रुपये के पार हो गई है।

Pathan Day 5 Box Office Collection: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की हालिया रिलीज मूवी पठान (Pathan) ने सिनेमाघरों में 5 दिनों सा सफर पूरा कर लिया है। फिल्म ने अपने पहले दिन से ही कमाई करने का ऐसा सिलसिला शुरू कर दिया था, जो 5 दिनों तक लगातार जारी रहा। फिल्म ने पहले वीकेंड में ताबड़तोड़ कमाई करते हुए 280 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़ लिए हैं। फिल्म ने यह आंकड़ा सभी भाषाओं की कमाई की मदद से पार किया है। फिल्म पठान ने अपने 5वें दिन 60.75 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसकी मदद से यह डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 280 करोड़ रुपये कमा पायी है।

Pathan Day 5 Box Office Collection: पहले वीकेंड में 300 करोड़ी नहीं बन पायी शाहरुख खान की एक्शन एंटरटेनर, देखें आंकड़े

Pathan Day 5 Box Office Collection: पहले वीकेंड में 300 करोड़ी नहीं बन पायी शाहरुख खान की एक्शन एंटरटेनर, देखें आंकड़े

ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने कुछ देर पहले ही ट्वीट करके बताया है कि फिल्म पठान की कमाई 280 करोड़ रुपये के पार निकल गई है। तरण आदर्श के ट्वीट के अनुसार, 'बॉक्स ऑफिस पर आई पठान नाम की सुनामी रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म ने 5 दिनों में चौंकाने वाले आंकड़े दर्ज कराए हैं। फिल्म ने 5 दिन लम्बे वीकेंड का भरपूर फायदा उठाया है और अपने खाते में 271 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं। फिल्म ने पहले दिन 55 करोड़, दूसरे दिन 68 करोड़, तीसरे दिन 38 करोड़, चौथे दिन 51.50 करोड़ रुपय और पांचवे दिन 58.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह कारोबार हिन्दी वर्जन का है। अगर बाकी भाषाओं की बात करें तो पठान ने बाकी सभी भाषाओं से 5 दिनों में 9.75 करोड़ रुपये कमाए हैं।'

End of Feed