LIVE

Pathan Box Office Collection Day 1: शाहरुख खान ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई, 2nd डे भी पठान कर सकती है ब्लॉकबस्टर कमाई

Pathan Box Office Collection Day 1: शाहरुख खान ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई, 2nd डे भी पठान कर सकती है ब्लॉकबस्टर कमाई
Pathan Box Office Collection Day 1: शाहरुख खान ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई, 2nd डे भी पठान कर सकती है ब्लॉकबस्टर कमाई

Pathan Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (shah rukh khan) की फिल्म पठान (Pathan) 25 जनवरी 2023 को सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म के रिलीज होने के साथ ही बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान लगभग 4 साल का वनवास भी अब समाप्त हो गया है। शाहरुख खान ने अब करीब 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। शाहरुख खान की यह वापसी उन्हीं के ग्रैंड अवतार में हुई है। फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन करने वाली है, इसका अंदाजा शायद पहले से ही लगा लिया गया था, अब फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़े सामने आ गए हैं, जिन्हे देखने के बाद हर किसी को हैरानी हो रही है। फिल्म को बिना छुट्टी वाले दिन ही रिलीज किया गया था, बावजूद इसके फिल्म की ओपनिंग जबरदस्त हुई है।

Pathan Movie ReviewPathan Box Office Collection

YRF के स्पाईयूनिवर्स की इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ ही दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी लीग रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन 25 जनवरी 2023 को करीब 50-52 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म पठान को एक लॉन्ग वीकेंड मिलने वाला है। आज 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की छुट्टी की वजह से फिल्म की कमाई अब आसमान छूने वाली है। फिल्म पठान की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से जुड़ी सभी खबरों को यहां सबसे पहले अपडेट किया जाएगा।

JAN 26, 2023 20:28 IST

कंगना रनौत बोलीं- 'पठान अच्छा कर रही है'

कंगना रनौत ने एक इवेंट में कहा, 'हमारी इंडस्ट्री बुरे वक्त में चल रही है। ऐसे में हम सभी को फिल्म ऐसी ही फिल्में दर्शकों के आगे रखनी चाहिए। हम सभी मिलकर फैंस के आगे ऐसी ही फिल्में पेश करना चाहते हैं, ताकी लोग फिर से बॉलीवुड फिल्में देखने लगें। जैसे कि मैने अभी सुना कि पठान फिल्म अच्छा कर रही है, ऐसी फिल्में चलनी चाहिए। ताकी हमारी हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री जो थोड़ा पीछे रह गई है वो वापस ट्रेक पर आ सके।'
JAN 26, 2023 20:04 IST

पठान में नजर आईं आमिर खान की बहन निखत खान

पठान में शाहरुख खान के दोस्त सलमान खान का भी कैमियो है। इसी के साथ एक और दिलचस्प बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मूवी में आमिर खान की बहन निखत खान भी हैं। जी हां, आमिर खान की बहन निखत भी पठान की स्टारकास्ट का हिस्सा हैं। उन्होंने पर्दे पर शाहरुख की पालन पोषण करने वाली मां का किरदार निभाया है।
JAN 26, 2023 19:31 IST

शाहरुख खान ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने ट्विटर के जरिए देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी हैं। शाहरुख खान ने लिखा- 'देश के लिए क्या कर सकते हैं… सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। हमें वह सब संजोना चाहिए जो हमारे संविधान ने हमें दिया है और अपने देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं। जय हिंद।'
JAN 26, 2023 18:25 IST

दीपिका पादुकोण-शाहरुख खान की जोड़ी की सबसे बड़ी ओपनर्स

पठान: 55 करोड़ रुपयेहैप्पी न्यू ईयर: 44.97 करोड़ रुपयेचेन्नई एक्सप्रेस: 33.12 करोड़ रुपयेओम शांति ओम: 5.53 करोड़ रुपये
JAN 26, 2023 17:52 IST

प्रकाश राज ने Pathaan बायकॉट गैंग को बनाया निशाना

प्रकाश राज उन चंद लोगों में से एक थे, जिन्होंने 'पठान' में भगवा बिकनी को लेकर मचे बवाल के बीच शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का समर्थन किया था। अब जब फिल्म पैक्ड थिएटर और ब्लॉकबस्टर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लिए खुल गई है, तो उन्होंने बॉयकॉट गैंग की निंदा करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। फिल्म निर्माता ने ट्वीट कर लिखा- 'अरे #BoycotBigots Shhhhhhhhh… हल्ला बोले शाहरुख खान किंग खान वापस आ गया है। कीप रॉकिंग दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम और टीम पठान...।'
JAN 26, 2023 17:18 IST

9 साल बाद SRK ने दी ब्लॉकबस्टर!

शाहरुख खान ने पिछले 9 सालों से कोई ब्लॉकबस्टर मूवी नहीं दी थी, जिस कारण पठान जैसी मूवी की उनको काफी लम्बे वक्त से दरकार थी। पठान से पहले यह खिताब फराह खान द्वारा डायरेक्ट की गई हैप्पी न्यू ईयर के नाम था। हैप्पी न्यू ईयर लगभग 9 साल पहले रिलीज हुई थी, जिसने सिनेमाघरों में 44 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
JAN 26, 2023 16:52 IST

Pathan Box Office: पहले दिन कमाए 57 करोड़

शाहरुख खान की फिल्म पठान ने रिलीज के पहले ही दिन करीब 57 करोड़ का बिजनेस कर लिया है, वहीं दुनियाभर में फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।
JAN 26, 2023 16:37 IST

Pathan Box Office Collection day 2: दूसरे दिन करेगी इतनी कमाई

शाहरुख खान की फिल्म पठान रिलीज के बाद अब दूसरे दिन 60 करोड़ से ऊपर की कमाई कर सकती है, फिल्म ने पहले दिन 57 करोड़ रुपये कमाए थे।
JAN 26, 2023 16:08 IST

Pathan Box Office Collection: दीपिका पादुकोण की सबसे सफल फिल्म

फिल्म पठान दीपिका पादुकोण के करियर की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है, फिल्म ने पहले ही दिन करीब 57 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
JAN 26, 2023 15:20 IST

Pathan Box Office Collection: YRF की सबसे बड़ी ओपनर

शाहरुख खान की फिल्म पठान YRF की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है, इससे पहले ये रिकॉर्ड ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के नाम था। फिल्म पठान ने रिलीज के पहले ही दिन 57 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
JAN 26, 2023 14:46 IST

Pathan Box Office: शाहरुख खान की सबसे बड़ी ओपनर

फिल्म पठान शाहरुख खान की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है, इस मामले में पठान ने हैप्पी न्यू ईयर को भी पीछे छोड़ दिया है।
JAN 26, 2023 13:54 IST

Pathan Box Office Collection: भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनर

शाहरुख खान की फिल्म पठान भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने पहले ही दिन लगभग 54 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
JAN 26, 2023 12:59 IST

Pathan Box Office Collection: पहले दिन जड़ा अर्धशतक

शाहरुख खान की फिल्म पठान ने रिलीज के पहले ही दिन अर्धशतक जड़ दिया है। दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम और शाहरुख खान स्टरर फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 52 करोड़ की कमाई कर ली है।
JAN 26, 2023 12:26 IST

Pathan Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन कमाएगी इतने कमोड़

शाहरुख खान की फिल्म पठान रिलीज के दूसरे दिन करीब 60 करोड़ रुपये का बिजनेस कर सकती है। जिसके साथ ही फिल्म की टोटल कलेक्शन 110 करोड़ के पार हो जाएगी।
JAN 26, 2023 12:13 IST

Pathan worldwide collection : एक दिन में 100 करोड़ की कमाई

JAN 26, 2023 11:44 IST

Pathan Box Office Record: तोड़ा बाहूबली 2 का ये रिकॉर्ड

शाहरुख खान की फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में बाहुबली 2 को भी पीछे छोड़ दिया है। बाहुबली 2 सबसे सफल नॉनहॉलीडे रिलीज थी, अब पठान ने यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
JAN 26, 2023 11:05 IST

Pathan Box Office Collection: नॉन हॉलिडे पर हुई रिलीज

शाहरुख खान की पठान को एक नॉन- हॉलिडे पर रिलीज किया गया था, बावजूद इसके फिल्म ने 52 करोड़ की जबरदस्त कमाई कर ली है।
JAN 26, 2023 10:18 IST

Pathan Box Office Collection Day 1: 50 करोड़ किए पार

शाहरुख खान की फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही दमदार कमाई कर ली है। फिल्म पठान ने 52 करोड़ की ओपनिंग कर ली है।
JAN 26, 2023 09:55 IST

Pathan Box Office Collection Day 1: पठान ने तोड़े कई रिकॉर्ड्स

शाहरुख खान की फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में KGF 2 (52 लाख) और वॉर (50 लाख) को भी पीछे छोड़े दिया है।
JAN 26, 2023 09:36 IST

Pathan Box Office Collection Day 1: 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई

दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम और शाहरुख खान स्टारर पठान ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पहले ही दिल 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।