'Param Sundari' के सेट से सिद्धार्थ मल्होत्रा की फोटो देख कायल हुए फैन्स, बोले 'चिल वाइब्स है...'

Sidharth Malhotra BTS Pic From Param Sundari Set: तुषार जलोटा के निर्देशन में बन रही फिल्म 'परम सुंदरी' (Param Sundari) में सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) को जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) के साथ लीड रोल में देखा जाएगा। हाल ही में फिल्म के सेट से अभिनेता ने अपनी एक फोटो शेयर कर फैन्स की बेताबी बढ़ा दी है।

Sidharth Malhotra BTS Pic From Param Sundari Set: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) इन दिनों अपनी नई फिल्म 'परम सुंदरी' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस मूवी को शूटिंग केरला में की जा रही है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ खूबसूरत एक्ट्रेस जान्हवी कपूर लीड रोल में दिखाई देंगी। सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की इस फ्रेश जोड़ी को बड़े परदे देखने के लिए हरकोई बेताब है। हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 'परम सुंदरी' (Param Sundari) के सेट एक बीटीएस फोटो शेयर की है। इस फोटो में सिद्धार्थ मल्होत्रा काफी कूल अंदाज में नजर आ रहे हैं।

Sidharth Malhotra BTS Pic From Param Sundari Set

सिद्धार्थ मल्होत्रा का कूल लुक हुआ वायरल

सिद्धार्थ मल्होत्रा द्वारा शेयर की गई इस फोटो ने फैन्स का ध्यान खींच लिया है। इस फोटो में सिद्धार्थ मल्होत्रा नारियल पानी का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। फोटो में उनकी कूल लुक देखकर हरकोई उनकी तारीफ कर रहा है। इस फोटो को देख एक यूजर ने लिखा, 'चिल वाइब्स।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'हॉट हॉटर हॉटेस्ट हमारा परम सबसे सुंदर मुंडा है।'

End of Feed