Anant - Radhika 2nd Pre Wedding Event: Orry ने दिखाई अंबानियों के इटली इवेंट की झलक, निहारते रह जाएंगे ये शाही नजारा

Anant - Radhika 2nd Pre Wedding Event: इस बार शादी के इवेंट देश में नहीं बल्कि विदेश में होने वाले हैं। इसकी सारी जानकारी हमारे पास आ गई है, वहीं अब शादी की शाही मेहमान में से एक ऑरी ने ईवेंट से कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जो आग की तरह फैल रही हैं।

Anant - Radhika 2nd Pre Wedding Event: इस साल की सबसे बड़ी शादी अनंत अंबानी ( Anant Ambani) और राधिका मर्चन्ट( Radhika Merchant) की है जो हर जगह चर्चा का विषय बनी हुई है। जामनगर में हुई स्टार्स की पहली प्री वेडिंग ने देश में हलचल पैदा कर दी थी, जिसके बाद अब दूसरे प्री वेडिंग इवेंट के खबर ने हलचल को और भी तेज कर दिया है। इस बार शादी के इवेंट देश में नहीं बल्कि विदेश में होने वाले हैं। इसकी सारी जानकारी हमारे पास आ गई है, वहीं अब शादी की शाही मेहमान में से एक ऑरी ने ईवेंट से कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जो आग की तरह फैल रही हैं।

Anant - Radhika 2nd Pre Wedding Event

हाल ही में ऑरी ( Orry) जो बॉलीवुड पार्टी की शान कहे जाते हैं वह अंबानियों के प्री वेडिंग इवेंट में शामिल हुए और अपने सोशल मीडिया पर इसकी झलक दिखाई । ऑरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इटली के क्रूज की कुछ तस्वीरें दिखाई है, जिसमें आप समुद्र का नजारा देख सकते हैं। इसी के साथ आप क्रूज के अंदर का आलीशान बेडरूम और मिलने वाली सुविधाओं को भी निहार सकते हैं। उन्होंने एक साथ तीन-चार तस्वीरें साझा की हैं जिसके इवेंट की झलक दिखाई दे रही है।

End of Feed