दशहरा के दिन Gadar 2 डायरेक्टर ने की 'वनवास' की घोषणा, Nana Patekar मचाएंगे बड़े पर्दे पर धमाल

गदर 2 के डायरेक्टर ने दशहरा के मौके पर अपनी नई फिल्म वनवास की घोषणा की है। साथ ही दशहरा के दिन फैंस को बड़ा तोहफा देते हुए एक छोटा सा वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा- कहानी जिंदगी की....कहानी जज्बात की। कहानी अपनों के विश्वास की। पूरे परिवार के साथ देखिए परिवार की फिल्म # वनवास, जल्द ही आपके नजदीकी सिनेमाघरों में आ रही है। आप सभी को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं।

गदर 2 ब्लॉकबस्टर साबित होने के बाद जहां फैंस एक तरफ गदर 3 का इंतजार कर रहे हैं वही दूसरी तरफ इस फिल्म के डायरेक्टर ने दशहरा के मौके पर अपनी नई फिल्म वनवास की घोषणा की है। साथ ही दशहरा के दिन फैंस को बड़ा तोहफा देते हुए एक छोटा सा वीडियो भी शेयर किया है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। बता दें इस फिल्म को अनिल शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं।

vanvaas

vanvaas

अपने ही अपनों को देते हैं वनवास

हाल ही में मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो की शुरुआत में लिखा है-"अपने ही अपनों को देते हैं 'वनवास'। साथ ही इस वीडियो को रिलीज कर मेकर्स ने फैंस को फिल्म का फर्स्ट लुक दिखाया है। वीडियो देखकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। इस वीडियो में जबरदस्त विजुअल्स और धमाकेदार बैकग्राउंड है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में जय राम श्री राम गाना भी चल रहा है, जो इस वीडियो को और भी ज्यादा खास बना रहा है।

End of Feed