OMG 2 Box Office Collection Day 8: अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म 'ओह माय गॉड 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में अक्षय कुमार महादेव का किरदार निभा रहे हैं। ये फिल्म ओएमजी 1 का सीक्वल है। रिलीज होने से पहले फिल्म खूब विवादों में भी रही। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को 20 कट और 'ए' सर्टिफिकेट के साथ रिलीज करने की अनुमति दी थी। उनको लगता है की फिल्म काफी कंट्रोवर्सिअल है, ऐसे में इस फैसले से फिल्म के मेकर्स काफी ना खुश हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की फिल्म ने आठवें दिन कितनी कमाई की है।
OMG 2 Box Office Collection Day 8: अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म 'ओएमजी 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की फिल्म आठवें दिन बॉक्सऑफिस पर कितना बिजनेस कर लिया है।
अमित राय द्वारा डायरेक्टेड फिल्म 'ओएमजी 2' (OMG 2) ने बड़े परदे पर दस्तक दे दी है। इस बार फिल्म सनी देओल (Sunny Deol) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'गदर 2' के साथ रिलीज की गई है। ऐसे में दोनों फिल्म के बीच कमाई को लेकर टक्कर बनी हुई है। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) स्टारर फिल्म ने पहले दिन 9 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। लेकिन अब रिलीज के आठवें दिन कमाई की रफ्तार घटते हुए 5.6 करोड़ कलेक्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) स्टारर फिल्म ने अब तक 90.65 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। अभी इस फिल्म को 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए वीकेंड तक का इंतजार करना पड़ेगा। कहानी की बात करें तो फिल्म में पंकज त्रिपाठी के बेटे का स्कूल के बाथरूम से एमएमस लीक हो जाता है, ऐसे में वो बीटा डिप्रेशन में चला जाता है। अपने बेटे की इज्जत वापिस दिलाने के लिए कांति कोर्ट में केस लड़ता है। ऐसे में अक्षय कुमार अपने परम भक्त कांति के लिए धरती पर आते हैं, ताकि वो केस जीत सके। फिल्म 'सेक्स एजुकेशन' पर बनी है।
