'अब शाहरुख खान की फिल्मों के गाने वैसे नहीं होते...' सिंगर अभिजीत भट्टाचार्जी ने कहा- 'हम एक दूसरे के लिए बने हैं...'

Shah Rukh Khan and Abhijeet Bhattacharya Controversy: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और सिंगर अभिजीत भट्टाचार्जी के बीच शुरू हुई कॉन्ट्रोवर्सी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। सोशल मीडिया पर वायरल सिंगर के बयानों के बीच अब एक और स्टेटमेंट सामने आई है। जिसने सभी को हैरान कर दिया है।

Shah Rukh Khan and Abhijeet Bhattacharya Controversy: बॉलीवुड के फेमल प्लेबैक सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य (Abhijeet Bhattacharya) 90 के दशक में अपने बेहतरीन गानों की वजह से काफी सुर्खियों में रहे थे। सिंगर ने अपने ज्यादातर गाने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्मों के लिए गाए हैं। हालांकि कुछ समय बाद उनके और शाहरुख के बीच पब्लिकली अनबन की खबरें सामने आई थीं। अब हाल ही में सिंगर ने बॉलीवुड सुपरस्टार के साथ अपने बिगड़े रिश्ते को सुधारने की इच्छा जाहिर की है। अपनी बात समझाने के लिए उन्होंने यहां तक कहा कि उदित नारायण, कुमार शानू और बाकी सिंगर्स ने जो गाने गाए, शाहरुख खान के लिए, वह इतना हिट नहीं हो पाए। यहां सिंगर के बयान पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Happy Birthday Govinda: सेट पर हुए लेट तो इस को स्टार ने जड़ा थप्पड़, बुरे वक्त में सुनील शेट्टी-सलमान खान से मांगा काम

Abhijeet's reaction on working with shah rukh khan

Abhijeet's reaction on working with shah rukh khan

क्यों बिगड़े अभिजीत और शाहरुख खान के रिश्ते?

अपने यूट्यूब चैनल के लिए शुभंकर मिश्रा के साथ एक इंटरव्यू में अभिजीत भट्टाचार्य ने शाहरुख खान के साथ अपने रिश्ते को याद किया। सिंगर को एक समय पर शाहरुख खान के पीछे की आवाज के रूप में जाना जाता था। उन्होंने, शाहरुख के साथ कई हिट ट्रैक पर काम किया। लेकिन, उनके गानों के क्रेडिट को लेकर शाहरुख खान के साथ उनका विवाद हो गया और सुपरस्टार के साथ उनके रिश्ते बिगड़ गए।,

End of Feed