Neetu Kapoor on Kangana Ranaut: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी चर्चाओं में बनी हुई है।बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने कुछ समय पहले अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बिना नाम लिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी पर सवाल खड़े किए थे। एक्ट्रेस ने दोनों की शादी को फेक तक करार दे दिया है, कंगना के मुताबिक दोनों की शादी फेम, पैसे और मूवीज के लिए हुई है। दोनों में कोई प्यार नहीं है। सोशल मीडिया पर कंगना रनौत के इन आरोपों से बवाल मच गया है। इस तरह के बयान के लिए एक्ट्रेस को जमकर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ रहा है। अब रणबीर कपूर की मां और आलिया भट्ट की सास एक्ट्रेस नीतू कपूर ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर, कंगना रनौत को करारा जवाब दिया है। आइए नीतू कपूर के इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नजर डालते हैं।
Neetu Kapoor on Kangana ranaut allegations
यह भी पढ़ें- Student of the Year 3 में हुई शनाया कपूर की एंट्री! बड़े पर्दे पर नहीं, इस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज
कंगना रनौत को दिया करारा जवाब
नीतू कपूर ने इस क्रिप्टिक पोस्ट में लिखा, ' हमारा परिवार अब पहले जैसा क्यों नहीं है, इसके पीछे वजह है. वह यह कि हम उन लोगों को बरी कर चुके हैं जो परिवार को साथ रखने का ढोंग किया करते थे।'
Neetu kapoor
बता दें कि कंगना ने आलिया-रणबीर की शादी पर सवाल खड़े करते हुए लिखा था, 'दोनों की शादी एक समझौते पर हुई थी, एक्ट्रेस की पिता मूवी माफिया ने एक्टर को फिल्म देने का वादा किया। अब शादी के बाद ऐसा नहीं हो रहा इसलिए एक्टर तिलमिला रहा है और शादी से बाहर आना चाहता है। उसने मुझे फोन किया और मिलने के लिए कहा, हालांकि मैंने साफ मना कर दिया। बेटा ये इंडिया है एक बार शादी हो गई तो हो गई। अब की है तो निभानी भी पड़ेगी।'
Kangana Ranaut's Instagram Story (Image Source - Instagram)
Kangana Ranaut's Instagram Story
