Neena Gupta ने नन्ही सी नातिन को गोद में उठाकर शेयर की प्यारी तस्वीर, बोलीं- 'मेरी बेटी की बेटी..'

Neena Gupta with Masaba's Daughter: बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसकी क्यूटनेस ने सभी का दिल जीत लिया है। नीना गुप्ता ने अपनी नातिन के साथ पहला पोस्ट शेयर किया है। अपनी बेटी मसाबा की बेटी के साथ नीना नजर आ रही हैं।

Neena Gupta with Masaba's Daughter: बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता की खुशी का इस समय कोई ठिकाना नहीं है। वह नानी जो बन गई हैं। नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता ने एक फूल सी बेटी को जन्म दिया है। जिसके बाद अब नीना गुप्ता ने अपनी नातिन के साथ एक फोटो सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट की है। इस फोटो में नानी बनने की खुशी नीना गुप्ता के चेहरे पर साफ नजर आ रही है। उनकी बेटी मसाबा गुप्ता ने अपने पति सत्यदीप मिश्रा के साथ एक बेटी को वेलकम किया है। जिसके बाद अभी अभी नानी बनीं नीना तुरंत नातिन के पास पहुंच गई हैं। नीना ने हाल ही में अपनी नातिन को गोद में लिए हुए एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा,'मेरी बेटी की बेटी - रब रखा।' सोशल मीडिया पर अब नीना गुप्ता की यह तस्वीर काफी वायरल हो रही है। आइए यहां इसपर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Baba Siddique Shot Dead: नम आंखों के साथ अस्पताल से बाहर आईं शिल्पा शेट्टी, रितेश देशमुख को नहीं हो रहा यकीन

Neena Gupra Shares first photo with her grand daughter

Neena Gupra Shares first photo with her grand daughter

नातिन को गोद में लिए नजर आईं नीना गुप्ता

नीता गुप्ता ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें उनकी नातिन का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। इस तस्वीर में नीना, मसाबा की बेटी को गोद में लिए नीना गुप्ता उन्हीं की तरफ देखती दिख रही हैं। इस तस्वीर में नीना सफेद शर्ट पहने दिख रही हैं। वहीं उनकी गोद में नातिन काफी प्यारी दिख रही हैं।

End of Feed