नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने दीपिका-श्रद्धा को लेकर कही ऐसी बात, फैंस जानकर हो गए हैरान

नवाजुद्दीन सिद्दीकी हाल ही में दीपिका पादुकोण और श्रद्धा कपूर को लेकर ऐसी बात कही है जिसे जानने के बाद फैंस भी हैरान हो गए। एक्टर का बयान सुर्खियों में छाया हुआ है। आइए जानते हैं एक्टर ने अपने बयान में ऐसा क्या कहा है। उन्होंने कहा कि मैं उनकी फिल्में नहीं देखी है।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) बॉलीवुड के वर्स्टाइल एक्टर्स में से एक हैं। एक्टर कई बार अपने बेबाक अंदाज की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। एक्टर ने दीपिका पादुकोण और श्रद्धा कपूर के बारे में अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में ऐसी बात कह दी जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरान रह गया। एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सैयां के बंदकूक के प्रमोशन में बिजी है। एक्टर से इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि आपको बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को टैग देना है। ये भी पढ़ें- सच्चे प्यार में इन हसीनाओं ने नहीं देखी उम्र की सीमा, खुद से 10- 15 साल बड़े एक्टर्स संग लिए सात फेरे

nawaz

Nawazuddin Siddiqui, Deepika Padukone, Shraddha Kapoor (credit Pic: instagram)

एक्टर से कहा गया कि आप नई मॉम दीपिका पादुकोण को क्या टैग देंगे। एक्टर ने कहा, मैंने उनका कोई काम देखा नहीं है तो मुझे इसके बार में कोई जानकारी नहीं है। इसके बाद श्रद्धा कपूर को लेकर सवाल किया गया। एक्टर ने कहा कि मैंने उनका भी काम नहीं देखा है। मुझे उनके बारे में भी नहीं पता। इसके बाद एक्टर से स्त्री 2 को लेकर सवाल किया गया।

End of Feed