Akshay Kumar की Welcome 3 में नजर आएंगे संजय दत्त और अरशद वारसी? दोबारा दिखेगी सर्किट और मुन्ना भाई की जोड़ी!

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 26, 2023, 01:22 PM IST

Welcome 3: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म वेलकम 3 (Welcome) को लेकर फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब खबर सामने आ रही है कि वेलकम 3 में बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त और अरशद वारसी भी नजर आ सकते हैं। जिसके साथ ही एक बार फिर फैंस को मुन्ना भाई और सर्किट की जोड़ी देखने को मिलने वाली है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बड़े पर्दे पर दोबार दिखेगी सर्किट और मुन्ना भाई की जोड़ी।
  • वेलकम 3 में दोनों एक्टर एक साथ नजर आ सकते हैं।
  • अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम 3 का फैंस को बेसब्री से इंताजर है।

Sanjay Dutt and Arshad Warsi in Welcome 3: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की अपकमिंग फिल्म वेलकम 3 (Welcome) को लेकर फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वेलकम 3 अभी अपनी शुरुआती स्टेज में है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म की स्क्रिप्टिंग लगभग पूरी हो चुकी हैं अब स्टारकास्ट का फाइनल किया जा रहा है। वेलकम 3 की कास्टिगं को लेकर अब जो खबर सामने आ रही है उससे सुनकर फैंस की खुशी को कोई ठिकाना नहीं है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वेलकम 3 में बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) और अरशद वारसी (Arshad Warsi) की भी एंट्री होने वाली है। जिसके साथ ही एक बार फिर फैंस को मुन्ना भाई और सर्किट की जोड़ी देखने को मिलने वाली है।

Sanjay Dutt and Arshad Warsi in Welcome 3

Sanjay Dutt and Arshad Warsi in Welcome 3

फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस में संजय दत्त और अरशद वारसी की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था, दोनों स्टार की बदौलत यह फिल्म बॉलीवुज की अब तक की कुछ सबसे आइकॉनिक मूवीज में से एक है। अब वेलकम 3 में भी दोनों अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीत सकते हैं।

End of Feed