Aamir Khan के भांजे और एक्टर इमरान खान पर मुंबई पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन, भारत छोड़ने का दिया नोटिस

इमरान खान सिटीजनशिप: आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान इन दिनों इंडिया में हैं और उनके खिलाफ मुंबई पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। इमरान को भारत छोड़ने का नोटिस भेजा गया है। आइए आपको इसकी वजह बताते हैं।

एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) के भतीजे बॉलीवुड एक्टर इमरान खान इन दिनों चर्चा में हैं। बीते दिनों ही इमरान खान (Imran Khan) ने मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर एक प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया था। मुंबई पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान इमरान खान को हिरासत में भी लिया था। इस मामले ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस मामले पर अब मुंबई पुलिस ने इमरान खान पर बड़ा एक्शन लिया है। इस मामले में मुंबई पुलिस ने इमरान खान के खिलाफ एक नोटिस जारी किया है, जिसमें उन्हें 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने के लिए कहा है।

End of Feed