Shaktimaan बनकर बुरी शक्तियों से दो-दो हाथ करेंगे Pushpa? मुकेश खन्ना ने दिया ऑफर

Mukesh Khanna on Pushpa 2: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 हाल ही में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। इस मूवी को नॉर्थ से लेकर साउथ बेल्ट तक के लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड और टीवी के दिग्गज एक्टर मुकेश खन्ना ने अल्लू अर्जुन की मूवी की जमकर तारीफ की है। वहीं उन्होंने शक्तिमान को लेकर भी अपडेट किया है।

Mukesh Khanna Praises Allu Arjun: 5 दिसंबर 2024 को बड़े पर्दे पर अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 रिलीज हुई। इसके बाद से ही सभी लोग बस पुष्पा पुष्पा ही कर रहे हैं। केवल इंडिया में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में पुष्पा 2 का डंका बज रहा है। बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी ने चंद दिनों में ही सारे पुराने रिकॉर्ड्स तोड़ डाले हैं। बॉलीवुड के तमाम सितारे भी अल्लू अर्जुन की इस मूवी के दीवाने हो गए हैं। इस बीच बॉलीवुड और टीवी के दिग्गज कलाकार मुकेश खन्ना ने इस मूवी पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। साथ ही उन्होंने बताया है कि शक्तिमान के लिए कौन सा एक्टर परफेक्ट है।

Untitled design (49)

मुकेश खन्ना ने की दिल खोलकर तारीफ

बॉलीवुड एक्टर मुकेश खन्ना ने अपने यूट्यूब चैनल पर अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का रिव्यू किया है। मुकेश खन्ना ने अल्लू अर्जुन की पहली फिल्म पुष्पा 2 देखी है। पहली बार में ही वो अल्लू के फैन बन गए। उन्होंने पुष्पा 2 को 10 में से 9 नंबर दिए हैं। वीडियो में मुकेश खन्ना ने बताया कि मूवी को बनाने के लिए मेकर्स ने मोटी रकम खर्च की है। हालांकि पैसे सही तरीके से लगाए गए है जिस वजह से फिल्म बेहतरीन लग रही है। मूवी के हर एक सीन में कुछ न कुछ नया देखने को मिल रहा है। एक्शन सीन्स में तो अल्लू अर्जुन ने अपनी जान लगा दी है। इसके अलावा भी मुकेश ने पुष्पा 2 को लेकर कई बातें कही है।

End of Feed