Mr. & Mrs. Mahi Twitter Review: शरण शर्मा द्वारा निर्देशित मिस्टर एंड मिसेज माही की कहानी एक ऐसे जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है, जो क्रिकेट से प्यार करते हैं। जयपुर की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में महेंद्र उर्फ माही (राजकुमार) और महिमा उर्फ माही (जान्हवी) की मुलाकात एक अरेंज मैरिज के जरिए होती है। महिमा एक स्थापित डॉक्टर है, जबकि महेंद्र एक असफल क्रिकेटर है, जिसे अपने पिता की खेल के सामान की दुकान पर काम करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। फिर महेंद्र-महिमा से प्यार करने लगता है और वे शादी कर लेते हैं। शादी के बाद महेंद्र को पता चलता है कि वह भी क्रिकेट से उतना ही प्यार करती है जितना कि वह करता है। यह फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। आइए देखते हैं फ़ैस का फिल्म के बारे में क्या कहना है।
Mr. & Mrs. Mahi Twitter Review
मिस्टर एंड मिसेज माही फिल्म में क्रिकेट के तड़के साथ एक प्रेम कहानी भी है। फिल्म ने आज सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। आइए अब देखते हैं कि ट्विटर पर दर्शकों का क्या रिएक्शन है। एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा "यह फिल्म उन लोगों को पसंद आएगी जो क्रिकेट के प्रेमी हैं।" एक अन्य यूजर ने लिखा "मैच मेड इन हेवन।" दर्शकों ने फिल्म में जाह्नवी कपूर के अभिनय की भी सराहना की है और राजकुमार राव हमेशा की तरह बेस्ट रहे हैं।
मिस्टर एंड मिसेज माही आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की मुख्य भूमिकाओं वाली यह फिल्म 2 घंटे 18 मिनट लंबी है। मिस्टर एंड मिसेज माही पति-पत्नी और क्रिकेट की काल्पनिक कहानी पर आधारित है। यह करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित एक रोमांटिक-स्पोर्ट्स-ड्रामा है।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
