Mission Raniganj Box Office Collection Prediction Day 1: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) स्टारर मिशन रानीगंज (Mission Raniganj) आज 6 अक्टूबर 2023 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों के अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। मूवी देखकर लौट रहे दर्शकों का मानना है कि अक्षय पाजी की ये फिल्म बेहतरीन है और सभी लोगों को एक बार जरूर देखनी चाहिए। कई दर्शकों का मानना है कि फिल्म मिशन रानीगंज की कहानी आपको बांधे रखती हैं और मूवी बोर नहीं करती। ऑडियंस से मिले पॉजिटिव रिव्यू के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ढेर होती दिख रही है।
Mission Raniganj Box Office Collection Day 1
यह भी पढ़ें- Mission Raniganj Movie Review Live Updates: दर्शकों के दिलों को छू गई मिशन रानीगंज, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर हुई ढेर
पहले दिन इतना कमाएगी अक्षय कुमार की फिल्म
पहले दिन की मिशन रानीगंज की कमाई की बात करें तो यह 3-4 करोड़ तक का आंकड़ा छूती दिख रही है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म मिशन रजनीगंज पहले दिन 4 करोड़ तक की कमाई कर सकती है। अक्षय कुमार की पिछली फिल्म OMG 2 को बड़े पर्दे पर कामयाबी मिली थी, हालांकि इसके बाद अब मिशन रानीगंज फ्लॉप होती नजर आ रही है।
मूवी बड़े पर्दे पर नहीं चल रही। फिल्म को अच्छे रिव्यू के बावजूद दर्शक नहीं मिल रहे हैं। अक्षय कुमार ने अपनी इस फिल्म का ज्यादा प्रमोशन भी नहीं किया है, जिसके बाद अब वर्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी ही फिल्म की नैया पार लगा सकती है।
