Masti 4: रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी ने शुरू की शूटिंग, काफी एक्साइटेड हैं विवेक ओबेरॉय! फैंस ने यूं किया रिएक्ट

Masti 4 Announcement: रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी स्टारर फिल्म मस्ती 4 (Masti 4) की शूटिंग शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर इस फिल्म की अनाउंसमेंट की खबर काफी वायरल हो रही है। इस बीच विवेक ओबेरॉय ने भी अपनी एक्साइटमेंट शेयर की है। यहां इसपर एक नजर डालते हैं।

Masti 4 Announcement: पिछली तीन बॉक्स ऑफिस हिट के बाद अब मस्ती (Masti 4) फिल्म के मेकर्स मूवी के चौथे पार्ट के साथ वापसी कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर आफताब शिवदासानी और रितेश देशमुख ने हाल ही में मस्ती 4 की शूटिंग शुरू कर दी है। आफताब ने सेट से पर्दे के पीछे की कई तस्वीरों के साथ ये स्पेशल अनाउंसमेट की है। जिसमें टीम की बाकी स्टारकास्ट के अलावा दिग्गज एक्टर जीतेंद्र भी शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Vivek Agnihotri-Pallavi Joshi Love Story: एक गलत फैसले ने बना दी जोड़ी, पहली मुलाकात में पल्लवी को अकड़ू लगे थे विवेक

Masti 4 Announcement

15 दिसंबर को, आफताब शिवदासानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मस्ती 4 के फ्लोर पर जाने को लेकर एक्साइटमेंट शेयर की है। पोस्ट को शेयर करते हुए एक्टर ने क्लैपरबोर्ड लिए पोज देने से हुई है। इसके बाद रितेश देशमुख और फिल्म निर्देशक मिलाप जावेरी के साथ कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।

End of Feed