LIVE

Manoj Kumar Last Rites News LIVE: मनोज कुमार हुए पंचतत्व में विलीन, बुरी तरह टूटी पत्नी शशि गोस्वामी

Veteran Actor Manoj Kumar Last Rites News LIVE: (मनोज कुमार अंतिम यात्रा) Bollywood Actor Manoj kumar Cremation News, Updates in Hindi: देशभक्ति फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए मशहूर दिग्गज एक्टर मनोज कुमार ने दुनिया को अलविदा बोल दिया है। बता दें एक्टर का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार एक्टर ने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूबाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांसे ली है, जहां वो कुछ समय से भर्ती थे।

Manoj Kumar Last Rites News LIVE: मनोज कुमार हुए पंचतत्व में विलीन, बुरी तरह टूटी पत्नी शशि गोस्वामी
Manoj Kumar Last Rites News LIVE: मनोज कुमार हुए पंचतत्व में विलीन, बुरी तरह टूटी पत्नी शशि गोस्वामी

Veteran Actor Manoj Kumar Last Rites News LIVE: (मनोज कुमार अंतिम यात्रा) Bollywood Actor Manoj kumar Cremation News, Updates in Hindi: एक्टर मनोज कुमार का निधन हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार एक्टर लंबे समय से बीमार चल रहे थे, उन्होंने शुक्रवार यानी 4 अप्रैल को 87 साल की उम्र में अंतिम सांसें ली। उनके न‍िधन से फिल्मी इंडस्‍ट्री पर मातम पसरा हुआ है। मनोज कुमार को प्यार से 'भारत कुमार' के नाम से जाना जाता था। बता दें मनोज कुमार का जन्म 24 जुलाई 1937 को ब्रिटिश भारत के उत्तर-पश्चिमी सीमांत प्रांत के छोटे से शहर एबटाबाद (अब पाकिस्तान में) में हुआ था। मनोज कुमार का असली नाम हरिकृष्ण गोस्वामी था। ऐसा कहा जाता है कि बंटवारे के दौरान वह 10 साल की उम्र में पाकिस्तान छोड़कर चले गए थे।

APR 05, 2025 12:26 IST

बेटे कुणाल ने दी मुखाग्नि

APR 05, 2025 11:56 IST

अभिषेक और अमिताभ बच्चन ने दी अंतिम विदाई

APR 05, 2025 11:47 IST

सलीम खान-अरबाज खान भारत कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल हुए

APR 05, 2025 11:43 IST

दाह संस्कार में शामिल हुए प्रेम चोपड़ा-अनु मलिक सहित ये सितारे

APR 05, 2025 10:51 IST

बुरी तरह टूटी शशि गोस्वामी

APR 05, 2025 10:32 IST

11:30 बजे जुहू में होगा अंतिम संस्कार

मनोज कुमार का अंतिम संस्कार आज यानी 5 अप्रैल को किया जाएगा। आज लगभग 11:30 बजे उनका अंतिम संस्कार जुहू स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा।
APR 05, 2025 10:27 IST

मनोज कुमार के अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू

APR 04, 2025 20:05 IST

फैन ने इस अंदाज में दी श्रद्धाजंलि

APR 04, 2025 18:21 IST

रवीना टंडन ने चुकाया पिता का कर्ज, किए मनोज कुमार के आखिरी दर्शन

APR 04, 2025 18:20 IST

दोस्त मनोज कुमार को सलाम देने पहुंचे धर्मेंद्र

APR 04, 2025 18:19 IST

फराह खान और साजिद खान करने पहुंचे मनोज कुमार के आखिरी दर्शन

APR 04, 2025 18:19 IST

प्रेम चोपड़ा ने की मनोज कुमार के लिए भारत रत्न की मांग

APR 04, 2025 16:18 IST

Veteran Actor Manoj Kumar Last Rites News LIVE:शत्रुघ्न सिन्हा ने मनोज कुमार को दी श्रद्धांजलि

शत्रुघ्न सिन्हा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "मिट्टी के लाल, सिनेमा उद्योग के गौरव, महाराष्ट्र/भारत, सही मायने में 'भारत रत्न', हमारे अपने 'भारत' मनोज कुमार के निधन पर संवेदना। उन्होंने बहुत सारी फिल्मों में काम किया, लेकिन वे शहीद, उपकार, पूरब और पश्चिम, रोटी कपड़ा और मकान, क्रांति, शोर और शिरडी के साईं बाबा जैसी फिल्मों में अपने रोल के लिए हमेशा हमारे दिलों पर राज करेंगे।
APR 04, 2025 16:18 IST

Veteran Actor Manoj Kumar Last Rites News LIVE: मनोज कुमार के घर परिवार के साथ पहुंचे प्रेम चोपड़ा

मनोज कुमार को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रेम चोपड़ा भी मनोज कुमार के घर पहुंचे हैं।
APR 04, 2025 16:19 IST

Veteran Actor Manoj Kumar Last Rites News LIVE: पूनम ढिल्लों ने दी श्रद्धांजलि

APR 04, 2025 16:19 IST

Veteran Actor Manoj Kumar Last Rites News LIVE: तरण आदर्श ने जताया दुख

एक युग का अंत... मनोज कुमार साहब का निधन... एक एक्टर, निर्माता और निर्देशक के रूप में वह अनगिनत यादगार और खास फिल्मों का अभिन्न हिस्सा थे। मुझे कई मौकों पर मनोज कुमार साहब से बातचीत करने का सौभाग्य मिला। अनमोल यादें जिन्हें मैं हमेशा संजो कर रखूंगा।
APR 04, 2025 16:19 IST

Veteran Actor Manoj Kumar Last Rites News LIVE: फिल्म उद्योग के 'शेर' हमारे बीच नहीं रहे: अशोक पंडित

एक्टर और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार के निधन पर फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने कहा, "महान दादा साहब फाल्के पुरस्कार विजेता, हमारे प्रेरणास्रोत और भारतीय फिल्म उद्योग के 'शेर' मनोज कुमार जी अब हमारे बीच नहीं रहे...यह सिनेमा जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है और पूरी इंडस्ट्री उन्हें याद करेगी..."
APR 04, 2025 16:19 IST

Veteran Actor Manoj Kumar Last Rites News LIVE: मनोज कुमार के परिवार का गम कम करने पहुंचीं रवीना टंडन

रवीना टंडन भी मनोज कुमार के घर पहुंची हैं। रवीना सफेद कलर के सूट पहने नजर आ रही हैं। रवीना वहां पर मनोज कुमार की तेन फेवरेट चीज लेकर पहुंची हैं। जो एक्ट्रेस उनके ऊपर चढ़ाना वाली हैं। इसमें महाकाल की रुद्राक्ष की माला, साई बाबा की विभूति और इंडिया का फ्लैग शामिल है।
APR 04, 2025 16:19 IST

Veteran Actor Manoj Kumar Last Rites News LIVE: मनोज कुमार की फिल्में देखकर मैंने बहुत कुछ सीखा है: आमिर खान

आमिर खान ने मनोज कुमार के निधन पर शोक जाहिर किया है। एक्टर ने कहा कि मनोज कुमार केवल एक एक्टर और फिल्म निर्माता नहीं थे, वह एक संस्था थे। मैंने उनकी फिल्में देखकर बहुत कुछ सीखा है। उनकी फिल्में अक्सर महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर आधारित होती थीं जो आम आदमी के बहुत करीब लाती थीं।
APR 04, 2025 16:19 IST

Veteran Actor Manoj Kumar Last Rites News LIVE: कब होगा एक्टर का अंतिम संस्कार

मनोज कुमार के बेटे कुणाल गोस्वामी ने जानकारी दी कि उनके पिता को लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं थीं। साथ ही उन्होंने बताया कि मनोज कुमार का अंतिम संस्कार कल होगा।