Mamta Kulkarni Post: एक्ट्रेस दिव्या भारती ने काफी कम समय में बॉलीवुड में अपनी पहचान बना ली थी। दिव्या भारती की एक झलक पाने के लिए लोग बेकरार रहते थे। दिव्या भारती अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती थी। उन्होंने एक से एक फिल्मों में अपना जलवा बिखेरा था। हालांकि दिव्या ने कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कर दिया। आज यानी 25 फरवरी को दिव्या भारती की जयंती है। ऐसे में एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने दिव्या भारती को याद किया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
pic credit- instagram
ममता ने दिव्या को किया याद
कई फिल्मों में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने दिव्या भारती की 52वीं जयंती पर उन्हें याद करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की। इस फोटो में दोनों एक्ट्रेसेस साथ में नजर आ रही हैं। ममता ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे दिव्या भारती।' यह तस्वीर देखकर फैंस भावुक हो गए और कमेंट्स में पुरानी यादें ताजा करने लगे। एक फैन ने लिखा, 'यह फोटो पहली बार देखी।' दूसरे ने कहा, 'नॉस्टैल्जिया।' दिव्या भारती ने 90 के दशक की शुरुआत में टीनएजर के रूप में करियर शुरू किया था। उन्होंने तेलुगु फिल्म 'बॉब्बिली राजा' से डेब्यू किया, जो सुपरहिट रही।
दिव्या भारती ने इन फिल्मों में मचाया था धमाल
दिव्या भारती ने हिंदी सिनेमा में 'शोला और शबनम', 'दिवाना' और 'दिल का क्या कसूर' जैसी फिल्मों से वे स्टार बन गईं। लेकिन 1993 में मुंबई के पांचवीं मंजिल के बालकनी से गिरने से उनकी मौत हो गई। मालूम हो कि ममता कुलकर्णी भी 90 के दशक की हिट फिल्मों से जानी जाती हैं। 'वक्त हमारा है', 'क्रांतिवीर', 'करण अर्जुन', 'सबसे बड़ा खिलाड़ी' और 'आंदोलन' जैसी फिल्मों में उनकी भूमिकाएं आज भी याद की जाती हैं। दोनों एक्ट्रेसेस की यह तस्वीर 90 के दशक के सुनहरे दौर को फिर से जिंदा कर रही है। ममता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।
