Malaika Arora's Father Suicide Case: ब्रेकअप के बाद भी Arjun Kapoor ने निभाया अपना फर्ज, चट्टान बनकर खड़े रहे मलाइका अरोड़ा के साथ

Malaika Arora's Father Suicide Case: बीती दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने बांद्रा में अपने घर की छत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मौके पर जब मलाइका अरोड़ा पहुंचीं तो अर्जुन कपूर भी उनके साथ थे। इस मुश्किल समय में अर्जुन कपूर अरोड़ा फैमिली के साथ मजबूती से खड़े रहे।

Malaika Arora's Father Suicide Case: 11 सितंबर की सुबह बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद बुरी खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस और मॉडल मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने अपने बांद्रा स्थित घर की छत से कूदकर जान दे दी। इस घटना के बाद मुंबई पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। मुंबई पुलिस अभी भी यह जांच करने में लगी है कि अनिल अरोड़ा ने सच में सुसाइड किया है या फिर कोई ओर एंगल भी निकलकर सामने आ सकता है। हैरानी की बात यह है कि पुलिस को कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। मलाइका अरोड़ा के पिता की मौत के बाद मौके पर सबसे पहले अरबाज खान पहुंचे थे। इसके बाद मलाइका अरोड़ा अपने एक्स-बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ मौके पर पहुंचीं।

Arjun Kapoor-Malaika Arora-Amrita Arora

अर्जुन कपूर देर रात तक मलाइका अरोड़ा के साथ मजबूती से खड़े रहे। इसके बाद उन्होंने बीती रात एक्स-गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा और उनकी बहन अमृता अरोड़ा को घर ड्रॉप किया। ऐसे में मलाइका अरोड़ा के साथ मजबूती से खड़े होने के लिए लोगों ने अर्जुन कपूर की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा, 'आज अर्जुन कपूर ने दिल जीत लिया है।'

End of Feed