Arjun Kapoor संग ब्रेकअप की खबरों के बीच Malaika Arora ने खोला मुंह, इंटरनेट पर बढ़ी हलचल

Malaika Arora speaks on love: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को लेकर ये खबर सामने आई थी कि दोनों का अब ब्रेकअप हो गया है। इस बीच मलाइका अरोड़ा ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सफाई दी है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते दिनों अर्जुन कपूर का बर्थडे था, इस मौके पर तमाम लोगों ने उन्हें विश किया है। हालांकि सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा ने अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को जन्मदिन की बधाइयां नहीं दी। इसी वजह से एक बार फिर मलाइका और अर्जुन की ब्रेकअप की चर्चा होने लगी। बता दें कि पहले भी कई बार मलाइका और अर्जुन के रिश्ते पर लोगों ने सवाल खड़े किए हैं लेकिन एक्ट्रेस ने कभी इस बारे में कुछ नहीं कहा था। अब पहली बार मलाइका अरोड़ा ने अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात की है।

malaika arjun kapoor

मलाइका अरोड़ा ने ट्रोल्स को दिया जवाब

बॉलीवुड की बोल्डनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा ने हेलो मैगजीन से खास बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक खुलासे किए हैं। मलाइका अरोड़ा ने इंटरनेट पर टॉक्सिक बताया है। अदाकारा ने अपने चारों तरफ एक ढाल बना ली है, जिस वजह से वो नेगेटिविटी से दूर रहती हैं। ट्रोल्स को लेकर मलाइका अरोड़ा ने कहा कि उन्हें पहले ट्रोलिंग से फर्क पड़ता था इस वजह से उनकी रातों की नींद उड़ जाती थी। हालांकि अब उन्हें इस लड़ना आ गया है। आज के समय में मलाइका अरोड़ा ट्रोल्स को जरा सा भी भाव नहीं देती है।

End of Feed