अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बीच Malaika ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, बोलीं- हमेशा कुछ देखने के लिए आगे होता है...

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने ब्रेकअप के बीच क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस के इस पोस्ट से फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों अलग हो गए हैं। एक्ट्रेस का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाया हुआ हैं। एक्ट्रेस अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। पिछले कुछ दिनों में दोनों के ब्रेकअप की सुर्खियों में छाया हुआ है। एक्ट्रेस अर्जुन की बर्थडे पार्टी में भी नहीं नजर आती हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने अर्जुन को सोशल मीडिया पर भी जन्मदिन की बधाई नहीं दी थी। इसके बाद से मलाइका और अर्जुन के ब्रेकअप की खबरें गरमा गई है। इन सभी अटकलों के बीच मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है।

मलाइका ने अपने इंस्टग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'हमेशा आगे देखने के लिए कुछ होता है। कुछ के लिए आभारी होना चाहिए, कुछ पर गर्व करना चाहिए, कुछ को थामे रखना चाहिए, कुछ पर विश्वास करना चाहिए, कुछ से प्यार करना चाहिए, कुछ के लिए जीना चाहिए। जीवन में बहुत कुछ है।' इससे पहले भी मलाइका अपने इंस्टाग्राम पर कई क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर चुकी हैं। इन पोस्ट को देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया। हालांकि कपल ने अभी तक अपने ब्रेकअप की खबरों को ऑफिशियल नहीं किया है।

End of Feed